बजट से लेकर प्रीमियम तक: नवंबर 2024 में आए शानदार स्मार्टफोन्स, यहां देखें लिस्ट
अगर आप लेटेस्ट फोन को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो यहां हम आपके लिए नवंबर 2024 में लॉन्च हुए स्मार्टफोन की लिस्ट लेकर आए हैं। इस लिस्ट से आप यह पता कर सकते हैं कि कौन सा फोन अभी हाल ही में लॉन्च हुआ हैं और किस फोन की कीमत आपके लिए परफेक्ट हैं।
यानी की एक ही जगह पर हाल ही में लॉन्च हुए फोन की लिस्ट से लेकर उनके फीचर्स और कीमत के बारे में भी पता कर सकते हैं। आइए फिर जान लेते हैं कि नवंबर 2024 में कौन-कौन से स्मार्टफोन ने भारतीय मार्केट में दस्तक दी है।

नवंबर 2024 में आए लॉन्च हुए शानदार स्मार्टफोन्स
Tecno POP 9 4G
Tecno POP 9 4G एक बजट स्मार्टफोन है, जिसमें 6.67 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जो कि 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। यह फोन MediaTek Helio G50 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में 6GB रैम और 64GB का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, जिसे आप 1टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ा सकते हैं। फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी है। इसके बैक में 13MP का कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। Tecno POP 9 4G को भारत में 6,699 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।
Oppo Find X8 और Oppo Find X8 Pro
Oppo Find X8 और Oppo Find X8 Pro को यूनिक डिजाइन के साथ लॉन्च किया गया है। Find X8 में 6.95 इंच की 120Hz एमोलेड डिस्प्ले और Find X8 Pro में 6.7 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। दोनों ही फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 9400 प्रोसेसर पर रन करते हैं। दोनों फोन में 50MP+50MP+50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप और 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Find X8 में 5630mAh बैटरी और Find X8 Pro में 5910mAh की बैटरी दी गई है। Find X8 फोन की शुरुआती कीमत 69,999 रुपये है।
HMD Fusion
इस फोन में 720 x 1612 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली 6.56 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जो कि 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 600 निट्स ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 ऑक्टा कोर प्रोसेसर है, जो कि 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर कार्य करता है। HMD Fusion में 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज है।
कैमरा सेटअप में 108MP का मेन और 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है, साथ ही 50MP फ्रंट कैमरा है। फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी और 33 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इसकी की कीमत मात्र 17,999 रुपये है।
Realme GT 7 Pro
फोन में 6.78 इंच की 1.5K LTPO Eco2 OLED Plus क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 1264x2780 पिक्सल है। इसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, HDR10+ और 6500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 16GB LPDDR5X रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज है। फोन में 5,800mAh के सिलिकन कार्बन बैटरी और 120 वॉट यूएसबी टाइप सी सुपरवूक फास्ट चार्जंग फीचर शामिल है। ट्रिपल कैमरा सेटअप में 50MP का मेन OIS कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोन IP69+ रेटेड है। इसकी शुरुआती कीमत 56,999 रुपये है।
Redmi A4 5G
रेडमी के इस फोन में 6.68 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स की ब्राइटनेस है। इसमें Snapdragon 4s Gen 2 प्रोसेसर, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज है, जिसे 1टीबी तक बढ़ा सकते हैं। फोन में 50MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा है। इसकी 5160mAh बैटरी 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन IP52 रेटेड है। इस फोन की शुरुआती कीमत महज 8,499 रुपये है।
Vivo Y18t
Vivo Y18t में 6.56 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले, 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 840 निट्स ब्राइटनेस मिलती है। ये फोन यूनिसॉक T612 चिपसेट, 4GB रैम और 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ आता है। इसमें मौजूद 5,000mAh की बैटरी 15 वॉट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है, जो कि म्यूजिक और गेमिंग के लिए अच्छा बैकअप देती है।


Click it and Unblock the Notifications








