तेजी से बढ़ रहे हैं मोबाइल इंटनेट यूजर

जैसे-जैसे तकनीकी विकास हो रहा है मोबाइल के दामों के साथ फीचरों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। बस में सफर कर रहे हों या फिर कहीं खड़े हो अगर आपके मोबाइल है तो समझिए पूरी दुनिया आपकी मुट्ठी में है। अगर आकड़ो की ओर ध्यान दे तो इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया और इंडिया एंड मार्केट रिर्सच लीडर (आईएमआरबी) की रिपोर्ट के अनुसार सितम्बर में भारत में मोबाइल इंटरनेट यूजर की संख्या 46 करोड़ तक पहुंच गई है ।
इन आकड़ो से पता चलता है हर तीन महिने में मोबाइल इंटरनेट यूजर की संख्या 15 प्रतिशत की तेजी से बढ़ रही है। जिसमें से 70 प्रतिशत संख्या शहरी लोगों की है जो अपने मोबाइल पर इंटरनेट का प्रयोग करते है। शहरों के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में भी मोबाइल इंटरनेट यूजरों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। रिपोर्ट के अनुसार ग्रामीण भारत में 2011 के अंत करीब 24 मिलियन इंटरनेट यूजर्स होंगे जबकि दिंसबर 2010 में करीब 15 मिलियन ग्रामीण इंटरनेट यूजर्स और 12 मिलियन एक्टिव यूजर्स थे।


Click it and Unblock the Notifications








