अपने मोबाइल को बनाएं मिनी कंप्यूटर

ओपेरा मिनी - साधारण फोन में नेट ब्राउजिंग के लिए साधारण ब्राउजर दिए गए होते है जिसमें कई साइटे खुलती नहीं है साथ ही उनमें फोन हैंग होने का डर हमेशा बना रहता है। लेकिन अगर आप अपने साधारण फोन में फास्ट नेटब्राउजिंग का मजा लेना चाहते हैं तो ओपेरा मिनी नाम के इस स्मार्टफोन फोन ब्राउजर को http://www.opera.com/mobile/ फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। ओपेरामिनी में स्पीड डायल, पेज जूम, अलगअलग टेब खोलने की सुविधा, टेक्स्ट रैप, शेयरिंग, सर्चिंग, डाउनलोड मैनेजर, बुकमार्क्स और टच स्क्रीन फोन के लिए ऑनस्क्रीन कीबोर्ड जैसे कई फीचर दिए गए हैं।
बोल्ट ब्राउजर- ओपेरा मिनी के अलावा एक और ब्राउजर है जो जावा फोन पर शानदार काम करता है। बोल्ट एप्लीकेशन लेटेस्ट साइट्स में इस्तेमाल होने वाले प्लग इन फ्लैश और एचटीएमएल को भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें टैब ब्राउजिंग, फेसबुक और ट्विटर पर सीधे पोस्ट, गूगल डॉक्स और क्लाउड बेस्ड बैकअप जैसे कई शानदार फीचर दिए गए हैं। अगर आप बोल्ट वेब ब्राउजर को अपने जावा फोन में डाउनलोड करना चाहते हैं तो http://boltbrowser.com/dnld.html साइट में जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
टीशार्क ब्राउजर- इस ब्राउजर की सबसे खास बात है इसका सर्पोटिव फार्मेट, यह सभी तरह के जावा फोन में काफी अच्छा काम करता है। यूसी वेब ब्राउजर की तरह टीशार्क में फुल स्क्रीन ब्राउजिंग का ऑप्शन दिया गया है। यूआरएल के लिए स्क्रीन के ऊपर स्पेस मौजूद है आप चाहे तो अपने फेवरेट पेज को बुकमार्क भी कर सकते हैं, एक चीज जो टीशार्क में निराश करती है वह है इसकी नेटर्वक कनेक्टीविटी टीशार्क को प्रयोग करते समय बार-बार नेट कनेक्टीविटी का ऑपशन पेज में ब्लिंग करता रहता है जो काफी इरिटेट करता है। टीशार्क को अपने फोन में डाउनलोड करने के लिए http://www.navire.fi/teashark/index.html पर विजिट करें।
फेनिक ब्राउजर- इस ब्राउजर को आप मिनी फायर फॉक्स भी कह सकते है। फेनिक ब्राउजर में पीसी फायर फॉक्स की तरह पॉप अप ब्लाकर और इंस्टेंट प्राइवेट डेटा किल्यर करने के ऑपशन दिया गया है, यजर इसमें एक साथ दो या दो से अधिक पेज को अलग-अलग टैब में खोल सकता है स्क्रीन में सभी पेज थंबनेल फार्मेट में नजर आएंगे जिससे यूजर जूम कर आसानी से एक्सेस कर सकता है। मोजीला फायर फॉक्स को फ्री डाउनलोड करने के लिए http://www.mozilla.org/en-US/mobile/ पर विजिट करें।


Click it and Unblock the Notifications








