अब खरीदिए सोने से बना हुआ मोबाइल

ग्रैसो ने एक ऐसा मोबाइल निकाला है जो उन ग्राहको के लिए है जो अपना पैसा किसी महंगे और अल्ट्रा शानदार डिवाइस पर खर्च करना चाहते हैं। इस महंगे फोन का नाम ग्रैसो ग्रांड प्रिमियम है। आप सोंच रहे होगें कि हम इसको महंगा क्यों कह रहे हैं। तो हम आपको बता दें कि इस फोन में 150 ग्राम सोने का इस्तमाल हुआ है।
फिलहाल कंपनी ने अभी इसके फीचरों का खुलासा नहीं किया है पर बताया जा रहा है कि यह फोन फीचर से नहीं बल्कि अपने लुक और शानदार डिजाइन की वजह से जाना जाएगा। इस फोन की डिजाइन काफी सिंपल है जिसमें मेन फीचर गोल्ड का है। इसके दोनों किनारे तो सामान्य हैं पर नीचे और ऊपर का डिजाइन तिरुभुजाकार है।
इसके साथ ही फोन का किनारा और बटन गोल्ड का है और जो काला पोर्शन है उसमें नीलम का काम किया गया है। जहां पर नीलम का काम किया गया है वह जगहं पूरी तरह से स्क्रैच रजिस्टैंट है। इसके साथ ही इस फोन का आकार 121 x 46 x12 एमएम और मोटाई 12 एमएम है। अगर ओएस की बात करें तो यह सिंबियन एस 40 ओएस पर रन करता है। इसके साथ ही फोन का भार 190 ग्राम है।
अब बात आती है इस फोन के दाम की, तो हम आपको बता दें कि यह मोबाइल आपको 25,00,000 रु की कीमत में आएगा। और खास बात यह है कि यह केवल लिमिटिड एडिशन में ही उपलब्ध है और यह फर्स्ट कम एंड फर्स्ट सर्व पर मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








