Home
Mobile

जानिए क्यों नोकिया 8 होगा इस साल का सबसे शानदार स्मार्टफोन

नोकिया 8 होगा इस साल का बेस्ट फोन, जानिए क्या है ऐसा इसमें खास

By Agrahi

नोकिया इस साल कई स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है, जिनमें से कुछ फोन मार्केट में आ भी गए हैं। कंपनी ने सबसे पहले अपने एंड्रायड स्मार्टफोन को चाइना में पेश किया था। जिसके बाद अब नोकिया का 3310 (2017) फीचर फोन लॉन्च के लिए सुर्ख़ियों में है। इस फोन को भारत में भी कुछ साइट्स पर लिस्ट किया गया है।

जानिए क्यों नोकिया 8 होगा इस साल का सबसे शानदार स्मार्टफोन

एचएमडी ग्लोबल के साथ नोकिया कई स्मार्टफोन पर काम कर रही है। जिनमें से कई फोन जल्द ही लॉन्च होने की उम्मीद है। कंपनी अपने स्मार्टफोन नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 को पहले ही पेश कर चुकी है। अब अपकमिंग नोकिया स्मार्टफोन में नोकिया 7, नोकिया 8 और नोकिया 9 शामिल हैं।

इन स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि यह हाई एंड रेंज के स्मार्टफोन हो सकते हैं। कंपनी पहले ही मिड रेंज और बजट रेंज में फोन में लॉन्च कर चुकी है। अब देखना होगा कि कंपनी के इन स्मार्टफोन क्या होगा खास।

बात यदि नोकिया 8 की करें तो इसे कंपनी का सबसे शानदार फोन माना जा रहा है। चलिए देखते हैं इस फोन से अभी तक क्या उम्मीदें हैं।

एंड्रायड 7.0 नौगट

एंड्रायड 7.0 नौगट

नोकिया का आनेवाले स्मार्टफोन नोकिया 8 से उम्मीद है कि यह एंड्रायड 7.0 नौगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर कर करेगा। लेटेस्ट एंड्रायड वर्जन होने के कारण इस फोन में एंड्रायड के सभी लेटेस्ट फीचर होंगे।

स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर और 4जीबी रैम

स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर और 4जीबी रैम

हार्डवेयर की बात करें तो कहा जा रहा है कि फोन दो प्रोसेसर वैरिएंट में पेश होगा। इसके एक मॉडल में स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर होगा और इसके साथ दी जाएगी 4जीबी रैम। इस मॉडल की कीमत अन्य से थोड़ी कम हो सकती है।

स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर और 6जीबी रैम

स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर और 6जीबी रैम

फोन का दूसरा वैरिएंट होगा जिसमें स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया जाएगा। यह फोन 6जीबी रैम के साथ आएगा। यानी कि फोन के दोनों ही वैरिएंट दमदार परफॉरमेंस देंगे।

64/128जीबी इंटरनल स्टोरेज

64/128जीबी इंटरनल स्टोरेज

स्टोरेज फोन के जरुरी फीचर्स में से एक है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह फोन 64जीबी और 128जीबी के दो वैरिएंट में आएगा। फोन की इंटरनल मैमोरी बेहतर होगी तो फोन बेहतर परफॉर्म कर पाएगा।

वर्टीकल डूअल कैमरा सेटअप

वर्टीकल डूअल कैमरा सेटअप

रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यह फोन डूअल कैमरा सेटअप के साथ आएगा। फोन में 23 एमपी रियर कैमरा दिया सकता है, जो कार्ल ज़िस ऑप्टिक्स के साथ आ सकता है। इस फोन का सेकेंडरी कैमरा 12 एमपी का हो सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Here is Why Nokia 8 can be the best smartphone of this year. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X