iPhone के ये 5 हिडेन फीचर्स कॉलेज स्टूडेंट्स के आएंगे बड़े काम; पढ़ाई से लेकर लाइफ सबमें मददगार
भारत में कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए स्मार्टफोन सिर्फ चैटिंग या सोशल मीडिया का जरिया नहीं रह गया है, बल्कि यह पढ़ाई और प्रोडक्टिविटी बढ़ाने का भी अहम टूल बन चुका है। आमतौर पर जब Apple iPhone की बात होती है तो दिमाग में प्रीमियम डिज़ाइन, ब्रांड वैल्यू और सिक्योरिटी आती है। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि iPhone में ऐसे कई हिडन फीचर्स मौजूद हैं जो खासतौर पर स्टूडेंट्स के काम आ सकते हैं।
ये फीचर्स न सिर्फ समय बचाते हैं बल्कि रोजमर्रा की पढ़ाई और प्रोजेक्ट्स को आसान बना देते हैं। चलिए ऐसे 5 अनोखे iPhone फीचर्स के बारे में जानते हैं, जिनका इस्तेमाल करके कॉलेज स्टूडेंट्स अपनी लाइफ को और भी स्मार्ट बना सकते हैं।

डॉक्यूमेंट स्कैनर: अब नोट्स बनाना होगा आसान
कई स्टूडेंट्स असाइनमेंट्स और नोट्स स्कैन करने के लिए थर्ड-पार्टी ऐप्स डाउनलोड करते हैं। लेकिन iPhone में पहले से ही Notes App में डॉक्यूमेंट स्कैनर मौजूद है। आइए जानते हैं कि इसे कैसे इस्तेमाल करें।
- सबसे पहले Notes ऐप खोलें।
- अब कैमरा आइकन पर टैप करें।
- इसके बाद Scan Documents चुनें।
- पेपर को कैमरे के सामने रखें और फोन अपने-आप स्कैन कर देगा।
यह फीचर असाइनमेंट, लाइब्रेरी कार्ड या लेक्चर नोट्स को डिजिटल फॉर्मेट में बदलने के लिए परफेक्ट है।
वाई-फाई पासवर्ड शेयर करना सेकंड्स में
कॉलेज हॉस्टल या लाइब्रेरी में अक्सर पासवर्ड टाइप करने में झंझट होती है। iPhone से यह काम बेहद आसान है।
- दोनों iPhone में Wi-Fi और Bluetooth ऑन करें।
- जैसे ही फ्रेंड नेटवर्क से जुड़ने की कोशिश करेगा।
- आपके फोन पर Share Password पॉप-अप आएगा।
- टैप करते ही कनेक्शन हो जाएगा।
- इससे लंबा पासवर्ड टाइप करने की टेंशन खत्म हो जाती है।
बैक टैप शॉर्टकट: स्मार्ट जेस्चर से तेज काम
क्लास में स्क्रीनशॉट लेना हो या तुरंत टॉर्च ऑन करनी हो, Back Tap फीचर मददगार है।
- सबसे पहले Settings के Accessibility में जाएं
- फिर Back Tap पर क्लिक करें।
- इसके बाद Double Tap या Triple Tap चुनें।
- अब मनपसंद शॉर्टकट सेट करें।
यह फीचर लेक्चर के दौरान जल्दी से स्क्रीनशॉट लेने या देर रात नोट्स पढ़ते वक्त टॉर्च ऑन करने के लिए बढ़िया है।
लाइव टेक्स्ट: किताब से सीधे कॉपी पेस्ट
स्टूडेंट्स का ज्यादा समय किताबों और बोर्ड से नोट्स कॉपी करने में चला जाता है। iPhone का Live Text फीचर इस काम को मिनटों में आसान कर देता है।
- कैमरा खोलें और किसी किताब या नोट्स पर फोकस करें।
- जैसे ही Live Text आइकन आए, उस पर टैप करें।
- अब टेक्स्ट को कॉपी करके Notes या WhatsApp में पेस्ट कर सकते हैं।
यह फीचर खासकर उन छात्रों के लिए वरदान है, जिन्हें बार-बार हैंडरिटन नोट्स कॉपी करने होते हैं।
फोकस मोड: पढ़ाई के दौरान डिस्टर्बेंस खत्म
परीक्षा की तैयारी करते समय सबसे बड़ी समस्या नोटिफिकेशन और सोशल मीडिया अलर्ट्स की होती है। iPhone का Focus Mode इसे कंट्रोल करने का आसान तरीका है।
- सबसे पहले Settings से Focus में जाएं।
- इसके बाद Study Mode या Custom Mode बनाएं।
- तय करें कि किस ऐप या कॉन्टैक्ट से नोटिफिकेशन आएंगे।
- यह फीचर स्टूडेंट्स को पढ़ाई करने में मदद करता है।
iPhone को अक्सर स्टेटस सिंबल माना जाता है, लेकिन इसके ये हिडन फीचर्स कॉलेज स्टूडेंट्स की पढ़ाई और प्रोडक्टिविटी को पूरी तरह बदल सकते हैं। डॉक्यूमेंट स्कैन करने से लेकर नोटिफिकेशन कंट्रोल करने तक, ये स्मार्ट टूल्स हर छात्र की लाइफ को आसान बना देते हैं। इसलिए अगर आप iPhone यूजर हैं और अभी तक इन फीचर्स का इस्तेमाल नहीं कर रहे, तो अब इन्हें एक्सप्लोर करने का समय है।


Click it and Unblock the Notifications