Home
Mobile

5000mAh की धांसू बैटरी के साथ आते हैं ये बेस्ट 5 स्मार्टफोन

By Arpit Shukla

अगर आप स्मार्टफोन यूजर हैं, तो कैमरा के अलावा आपके लिए फोन में सबसे जरूरी कौन सा फीचर है। वो होता है बैटरी, क्योंकि किसी भी फोन में बैटरी उसकी लाइफ लाइन की तरह होती है। आपका फोन कितना भी स्मार्ट और हाईटेक क्यों न हो, लेकिन अगर आपके फोन में दमदार बैटरी नहीं है तो आपका आधा समय उस फोन को चार्ज करने में जाएगा और आप फोन पर अपने जरूरी काम भी नहीं निबटा पाएंगे।

फोन की बैटरी पावरफुल न हो और ऐसे में आपको कहीं लॉन्ग ट्रिप पर जाना हो तो आपको पावर बैंक कैरी करना ही होगा, नहीं तो इसके बिना आपको काफी परेशानी हो सकती है।

फोन में सबसे ज्यादा बैटरी खपत ऐप्स, गेमिंग ऐप, जीपीएस, इंटरनेट सर्फिंग में होती है। हालांकि फोन में बैटरी सेव करने के कई तरीके होते हैं, लेकिन वो भी आपको ज्यातदा देर तक बैटरी बैकअप नहीं दे सकते हैं।

5000mAh की धांसू बैटरी के साथ आते हैं ये बेस्ट 5 स्मार्टफोन

अगर आप अपने लिए शानदार फीचर्स के साथ दमदार बैटरी बैकअप वाला स्मार्टफोन सर्च कर रहे हैं, तो यहां हम अपने इस आर्टीकल में आपको पावरफुल बैटरी के साथ आने वाले टॉप 5 स्मार्टफोन के बारे में बता रहे हैं।

Honor 8 Pro

Honor 8 Pro

ऑनर 8 प्रो ग्लास और मेटल से बनाया गया है। यह कॉम्बिनेशन फोन को प्रीमियम लुक देता है और साथ ही इसे मजबूत भी बनाता है। इस फोन में 2.5डी कर्व्ड ग्लास दिया गया है। इस फोन में 5.7 इंच का एलटीपीएस एलसीड डिस्प्ले है और साथ ही इसमें गोरिला ग्लास 5 प्रोटेक्शन भी दी गई है। ऑनर 8 प्रो में कंपनी का किरिन 960 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 6जीबी की रैम भी है और इसकी इंटरनल मैमोरी 128जीबी की है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड कि मदद से बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रायड 7.0 ओएस पर काम करता है। हुवावे ऑनर का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन 12एमपी डूअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें लेइका लेंस का प्रयोग किया गया है। यह डूअल कैमरा शानदार रिजल्ट देता है। यह 4के विडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकता है। इस फोन में 8 एमपी का फ्रंट कैमरा है। ऑनर 8 प्रो स्मार्टफोन में 4000mAh बैटरी दी गई है। इस फोन में ब्लूटूथ 4.2, वाईफाई, हाइब्रिड सिम कार्ड स्लॉट, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एनफीसी, जीपीएस और आईआर ब्लास्टर दिया गया है। कंपनी का यह फोन मिडनाईट ब्लैक और नेवी ब्लू कर वैरिएंट में लॉन्च किया गया है।

Samsung Galaxy A8 Plus 2018

Samsung Galaxy A8 Plus 2018

गैलेक्सी ए8+ (2018) में एक 6 इंच फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गा है। ये फोन डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप के साथ पेश किया गया है। फोन में 16 मेगापिक्सल फिक्स्ड फोकस लेंस दिया गया है, जिसका अपर्चर एफ/1.9 और 8 मेगापिक्सल सेंसर के साथ अपर्चर एफ/1. दिया गया है। वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में अपर्चर एफ/1.7 लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर है। सेल्फी बेहतर बनाने के लिए फोन में बोकेह इफेक्ट दिया गया है। इसके अलावा कुछ फोटोग्राफी मोड्स दिए गए हैं। सैमसंग गैलेक्सी ए8 प्लस एंड्रॉयड 7.1.1 नॉगट पर चलता है। फोन में एक ऑक्टा-कोर चिपसेट है। गैलेक्सी ए8+ (2018) को रैम और स्टोरेज के आधार पर दो वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसमें 4 जीबी के साथ 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगा। इस फोन में भी 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। गैलेक्सी ए8+ (2018) में एक 3500 एमएएच बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए दोनों स्मार्टफोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी जैसे पोर्ट ऑप्शन दिए हैं। दोनों स्मार्टफोन को धूल और पानी से सुरक्षित बनाने के लिए आईपी-68 सर्टिफिकेशन मिला है। सैमसंग गैलेक्सी ए8+फोन चार कलर वेरिएंट, ब्लैक, ऑर्किड ग्रे, गोल्ड और ब्लू में लॉन्च किया गया है।

Asus Zenfone Zoom S

Asus Zenfone Zoom S

आसुस का नया फोन 5.5 इंच की फुल एचडी AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, इसका रेसोल्यूशन 1920*1080 पिक्सल है। इस फोन में कॉर्निंग गोरिला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दी गई है। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 ऑक्टा कोर 2GHz प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 4जीबी की रैम और 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाकर 2टीबी तक किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत है इसका कैमरा। यह डूअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इस फोन में दो 12 मेगापिक्सल के कैमरा हैं, जिसमें 25mm वाइड एंगल लेंस और एक 59mm लेंस है। इस नए स्मार्टफोन के साथ यूज़र्स अधिक कवर करते हुए फोटो क्लिक कर सकते हैं। कंपनी इस फोन में सुपरपिक्सल कैमरा टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल भी करती है। इसका फ्रंट कैमरा 13मेगापिक्सल का है, इसमें सोनी IMX214 सेंसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसे पॉवर बैंक के तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है, यह अन्य फोन को चार्ज करने के काम भी आएगा। कंपनी का कहना है कि यह बैटरी 42 घंटों का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है और 6.4 घंटों का टाइम 4के UHD वीडियो सिंगल चार्ज पर दे सकती है।

Blackberry Motion

Blackberry Motion

ब्लैकबेरी मोशन स्मार्टफोन में 5.5 इंच प्रीमियम एंटी स्क्रैच टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया है जो कि FHD 1080p रेसोल्यूशन के साथ आता है. इस फोन में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 625 एसओसी दिया गया है, जबकि ग्राफ़िक्स के लिए फोन में अड्रेनो 506 GPU है. ब्लैकबेरी के इस डिवाइस में 4जीबी की रैम है जबकि इसकी इंटरनल मैमोरी 32जीबी की है. यह डिवाइस 12 मेगापिक्सल के रियर कैमरा के साथ आता है जिसमें f/2.0 अपर्चर है और इसका सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है. इस फोन में USB-टाइप सी पोर्ट दिया गया है. फोन की बैटरी 4000mAh की है. इस फोन में फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जिससे फोन को अधिक पॉवर मिल सके. कहा जा रहा है कि यह बैटरी 40 मिनट में 0 से 50% तक चार्ज हो जाएगी और मॉडरेट यूसेज के तहत दो दिनों का बैकअप देगी. ब्लैकबेरी के इस स्मार्टफोन में एक खास फीचर लॉकर मोड भी है जो यूज़र्स को डाक्यूमेंट्स और फोटो आदि डिवाइस के इंटरनल मैमोरी में स्टोर करने की सुविधा देता है, जिसे केवल पिन कोड या फिर यूज़र फिंगरप्रिंट के साथ एक्सेस किया जा सकता है.

HTC U11 Plus

HTC U11 Plus

HTC U11+ स्मार्टफोन में 6-इंच का क्वाड HD+ डिसप्ले दिया है, जो 18:9 ऑस्पेक्ट रेश्यो के साथ आता है। इस फोन में इस फोन का स्क्रीन रिजॉल्यूशन 1,440×2,880 पिक्सल है। कैमरा की बात करें, तो HTC U11+ में फोटोग्राफी के लिए 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है, जो f/1.7 अपर्चर के साथ आता है। इस फोन का रियर कैमरा डुअल एलईडी फ्लैश के साथ आता है। इस फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रैम और स्टोरेज के आधार पर कंपनी ने इस फोन को दो वेरिएंट में पेश किया है, जिसमें 4जीबी रैम के साथ 64जीबी इंटरनल स्टोरेज और 6जीबी रैम के साथ 128जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया है। इस फोन के इंटरनल स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है।
कंपनी ने इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया है। ये फोन Android 8.0 ऑरियो पर बेस्ट कंपनी के ओएस पर चलता है। HTC U11+ स्मार्टफोन 3,930एमएएच की बैटरी के साथ आता है। 6 इंच की डिसप्ले के हिसाब से इस फोन की बैटरी को दमदार नहीं कहा जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, 4G LTE और VoLTE सपोर्ट और माइक्रो यूएसबी पोर्ट ऑप्शन दिए हैं। धूल-मिट्टी और पानी से सुरक्षा के लिए ये फोन आईपी68 सर्टिफिकेशन के साथ आता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
When purchasing a mobile phone, the battery life is one of the most frequently looked for features. People expect their mobile phones and smartphones to provide a high battery backup.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X