Home
Mobile

HMD Barbie Flip फोन 28 अगस्त को होगा लॉन्च, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

मोस्ट अवेटेड HMD Barbie Flip Phone अपने आधिकारिक लॉन्च के लिए तैयार है। इस महीने के आखिर में यह हैंडसेट बाजार में दस्तक देने जा रहा है।

स्मार्टफोन के ऐलान सबसे पहले इस साल की शुरुआत में MWC में की गई थी। अब लॉन्च से पहले एक चीनी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर एक नई लिस्टिंग ने डिवाइस की कुछ खास स्पेक्स का खुलासा किया है।

HMD Barbie Flip फोन 28 अगस्त को होगा लॉन्च, जानें फीचर्स और स्पेक्स

लिस्टिंग के अनुसार, बार्बी फ्लिप फोन में क्लासिक नोकिया मॉडल की याद दिलाने वाली डुअल-टोन पिंक कलर स्कीम होगी। इसके साथ ही इस डिवाइस में आगे की तरफ एक खास 'बार्बी' ब्रांडिंग होने की भी उम्मीद है, जबकि दाईं ओर वॉल्यूम और पावर बटन, 3.5 मिमी हेडफोन जैक और बाईं ओर चार्जिंग पोर्ट है। तो आइए आपको आगे इसमें क्या कुछ खास होने वाले है, डिटेल में बताते हैं।

HMD बार्बी फ्लिप फोन लॉन्च डेट- HMD बार्बी फ्लिप फोन के लॉन्च डेट का कंपनी ने ऑफिशियली खुलासा करते हुए, बताया कि, इसे 28 अगस्त 2024 को लॉन्च किया जाएगा।

HMD Barbie Flip फोन 28 अगस्त को होगा लॉन्च, जानें फीचर्स और स्पेक्स

HMD बार्बी फ्लिप फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

TENAA लिस्टिंग की मानें तो HMD बार्बी फ्लिप फोन में 2.8 इंच का प्राइमरी TFT डिस्प्ले (240×320 पिक्सल) और 1.77 इंच का सेकेंडरी TFT डिस्प्ले (128×160 पिक्सल) मिलेगा।

इसके साथ ही बार्बी फ्लिप फोन 1.05GHz पर क्लॉक किए गए सिंगल-कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित हो सकता है, जिसे 64MB रैम और 128MB स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा। इस डिवाइस में T9 QWERTY की-बोर्ड भी होगा, जो निश्चित रूप से यूजर के एक्सपीरियंस को एक रेट्रो टच जोड़ेगा।

HMD Barbie Flip फोन 28 अगस्त को होगा लॉन्च, जानें फीचर्स और स्पेक्स

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें LED फ्लैश के साथ सिंगल रियर कैमरा हो सकता है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, डुअल-सिम सपोर्ट, ब्लूटूथ और USB होने की उम्मीद है। इसमें 1,450mAh की बैटरी शामिल की जा सकती है। हालांकि, अफवाहों की मानें तो कनेक्टिविटी ऑप्शन में 4 जी एलटीई, दोहरे सिम समर्थन, ब्लूटूथ और यूएसबी शामिल हो सकते हैं।

HMD बार्बी फ्लिप फोन एक लंबे समय से वेटेड डिवाइस है, जो गेम-चेंजर हो सकता है। अपने डिजाइन और बार्बी ब्रांडिंग के साथ, यह डिवाइस निश्चित रूप से बार्बी लवर्स और एक अलग स्टाइलिश मोबाइल डिवाइस की तलाश करने वालों को अपनी ओऱ आकर्षित करेगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
HMD Barbie Flip Phone launch date august 28, Check Expected Features and Specs
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X