Home
Mobile

HMD Barbie Phone Launch: पिंक कलर और गर्ली वाइब फ्लिप फोन;कीमत 8000 रुपये से कम

HMD Barbie Phone Launched: भारत में HMD Barbie Phone को लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन पहली बार अगस्त 2023 में ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया था और अब इसे भारतीयों के लिए उपलब्ध है। यह Barbie थीम के साथ आने वाला एक क्लासिक फ्लिप फोन है। यह एक कीपैड फोन है, जिसमें आपको सोशल मीडिया जैसे ऐप्स नहीं मिलेंगे। यह फोन सिर्फ कॉलिंग और मैसेजिंग जैसे बेसिक फीचर्स के साथ आता है।

अगर आप डिजिटल डिटॉक्स करना चाहते हैं तो यह फोन आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। यह फोन रोजमर्रा के उपयोग के लिए डिजाइन किया गया है और खासतौर पर उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है, जो सिंपल लेकिन क्लासी फोन चाहते हैं। इसमें कस्टमाइजेशन के लिए दो बदले जाने वाले बैक कवर, स्टिकर्स, क्रिस्टल और एक Barbie चार्म वाला बीडेड लैंयार्ड मिलता है।

डिजिटल डिटॉक्स वाला HMD Barbie Phone

HMD Barbie Phone की कीमत

  • HMD Barbie Phone को भारत में 7,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।
  • डिवाइस का कलर पावर पिंक है।
  • इस डिवाइस को आप HMD की आधिकारिक वेबसाइट पर खरीद सकते हैं।

HMD Barbie Phone के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

  • 2.8-इंच QVGA इंटरनल स्क्रीन
  • मिरर की तरह भी काम करने वाली 1.77-इंच एक्सटर्नल स्क्रीन

प्रोसेसर

  • Unisoc T107
  • 64MB RAM + 128MB इंटरनल स्टोरेज
  • 32GB तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट

कैमरा

  • 0.3MP (VGA) कैमरा
  • टॉर्च फ्लैश

कनेक्टिविटी

  • 4G LTE
  • ड्यूल-सिम सपोर्ट
  • 3.5mm ऑडियो जैक
  • Bluetooth 5.0
  • USB Type-C पोर्ट

बैटरी

  • 1,450mAh बैटरी
  • S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम सॉफ्टवेयर
  • Malibu Snake गेम
  • Barbie मेडिटेशन मोड
  • डिजिटल बैलेंस टिप्स
  • कस्टम आइकॉन, वॉलपेपर और Barbie रिंगटोन

खास डिजाइन और फीचर्स

HMD Barbie Phone को रेट्रो-फ्लिप स्टाइल डिजाइन के साथ पेश किया गया है, जिसमें पूरी तरह से Barbie-थीम्ड कीपैड दिया गया है।
फोन के एक्सटर्नल स्क्रीन को मिरर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे यह खासतौर पर लड़कियों के लिए आकर्षक बन जाता है।

कस्टमाइजेशन ऑप्शन

  • फोन के साथ दो Barbie-थीम वाले बैक कवर, स्टिकर्स और क्रिस्टल दिए जा रहे हैं।
  • Barbie चार्म के साथ बीडेड लैंयार्ड भी शामिल है।
  • गुलाबी ज्वेलरी बॉक्स में पैक किया गया है, जिससे यह एक कलेक्टिबल जैसा एक्सपीरियंस देता है।

Take a Poll

मजेदार ईस्टर एग्स

इसमें आपको बहुत से यूनिक फीचर्स हैं, जिसके लिए यूनिक कोड मिलते हैं। अगर आपको Barbie वॉलपेपर चाहिए तो *#227243# टाइप करें, Malibu बीच साउंड के लिए *#malibu#, Ken ग्रीटिंग्स के लिए *#ken# या *#536# टाइप करें।

FAQs
क्यों खरीदें HMD Barbie Phone?

इसमें फैशनेबल डिजाइन, 4G LTE कनेक्टिविटी, मिरर डिस्प्ले और खास कस्टमाइज ऑप्शन मिलता है।

डिजिटल डिटॉक्स में ये फोन कैसे काम आएगा?

इस डिवाइस में ध्यान भटकाने वाले ऐप्स नहीं है, केवल कॉलिंग और टेक्स्टिंग जैसे खास फीचर्स है।

HMD Barbie Phone की कीमत कितनी है?

HMD Barbie Phone की कीमत 7,999 रुपये हैं।

GizBot Technology
 
Best Mobiles in India

English summary
HMD Barbie Phone Launched india price features specifications
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X