Home
Mobile

HMD बार्बी फोन 1450mAh बैटरी के साथ लॉन्च: स्पेक्स, सेल डेट, कीमत और उपलब्धता

HMD और Mattel ने आखिरकार सभी के इंतजार को खत्म करते हुए, साल के मोस्ट अवेटेड फीचर फोन Barbie flip का अनावरण कर दिया है। HMD बार्बी फोन बाजार में मौजूद सिर्फ एक और कैंडी-बार फ्लिप फोन नहीं है।

बल्कि, बार्बी फोन रियल में दुनिया भर के लाखों बार्बी लवर्स के लिए ही नहीं, बल्कि उन सभी के लिए एक बेहतरीन फोन है, जो बिना किसी अवरोध के एक शानदार फीचर फोन की तलाश में हैं।

HMD बार्बी फोन 1450mAh बैटरी के साथ लॉन्च: स्पेक्स, सेल डेट व कीमत

HMD का यह बार्बी फोन केवल गुलाबी (Pink) कलर में आता है। HMD बार्बी फोन को बार्बी यूनिवर्स की तारीफ करने के लिए अंदर से बाहर तक नया रूप दिया गया है।

डिवाइस को बूट करते ही आपको एक प्यारे बार्बी हार्ट HMD आइकन के साथ परिचित 'हाय बार्बी' की आवाज सुनाई देगी और अगर यह आपका दिन शानदार नहीं बनाता है, तो आपको केन से एक मिस्ड कॉल नोटिफिकेशन भी मिलेगा।

HMD बार्बी फोन 1450mAh बैटरी के साथ लॉन्च: स्पेक्स, सेल डेट व कीमत

बार्बी फोन में आपके कॉटैक्ट के लिए गुलाबी ऐप आइकन और गुलाबी सिल्हूट हैं। कैलेंडर ऐप आपको बार्बी के हीस्ट्री में खास दिनों के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण और समानता का जश्न मनाने वाले महत्वपूर्ण अवसरों पर सूचित करेगा। कभी-कभी आप बार्बी मेडिटेशन ऐप के साथ अपने जेन मोड में जा सकते हैं, और एक साइलेंट ध्वनि के साथ अपने दिमाग को आराम दे सकते हैं।

HMD बार्बी फोन की खासियत- इसमें 2.8 QVGA आंतरिक स्क्रीन और 1.77 बाहरी स्क्रीन मिलता है। प्रोसेसर की बात करें इसमें Unisoc T107 दिया गया है। 64MB रैम के साथ 128MB आंतरिक स्टोरेज मिलता है। इसके साथ ही माइक्रोएसडी के साथ 32GB तक एक्सपेंडेबल मेमोरी है। यह फोन डुअल सिम के साथ आता है।

यूजर को इसमें LED फ्लैश के साथ VGA रियर, 3.5mm हेडफोन जैक, MP3 प्लेयर, FM रेडियो (वायर्ड/वायरलेस) और ब्लूटूथ 5.0, USB टाइप-C भी मिल रहा है।

नेटवर्क की बात करें तो GSM/GPRS 900/1800, WCDMA, LTE Cat1 से लैस है। इसे पावर देने के लिए इसमें 1450mAh की रिमूवेबल बैटरी दी गई है, जो 9 घंटे तक का टॉक टाइम ऑफर करेगा।

कीमत और उपलब्धता - HMD बार्बी फोन आज से यू.के. और यूरोप में उपलब्ध है, जिसकी कीमत क्रमशः £99 और €129 है। यू.एस. में रहने वालों के लिए यह फोन $129 में उपलब्ध होगा, 23 सितंबर से प्री-ऑर्डर शुरू होंगे और 1 अक्टूबर से बिक्री शुरू होगी। फिलहाल भारत में इसकी उपलब्धता के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
HMD Barbie Phone Launched With 1450mAh Battery check sale date specs price and availability
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X