नोट कर लें तारीख: HMD का पहला स्मार्टफोन इस दिन होने जा रहा लॉन्च, यहां जानें सबकुछ
HMD First Smartphone Launch Soon: Nokia की पेरेंट कंपनी HMD जल्द ही अपना स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। जिसकी तैयारियों में कंपनी जुटी हुई है। HMD Global ने अपने पहले स्मार्टफोन की लॉन्च डेट का भी ऐलान कर दिया है।
HMD जो कि पहले नोकिया के स्मार्टफोन बनाती थी अब खुद के नाम से अपनी स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। तो चलिए आपको इसके पहले फोन की लॉन्च डेट से लेकर इसमें मिलने वाले खासियतों के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

एचएमडी स्मार्टफोन के मार्केट में आने के बाद नोकिया के फोन्स बंद हो सकते हैं। एक वक्त में लोगों को अपनी दीवाना बनाने वाले नोकिया के स्मार्टफोन मार्केट में नहीं दिखेंगे। बता दें, HMD Global ने नोकिया की वेबसाइट और ई-स्टोर्स की भी रीब्रांडिंग कर दी है।
HMD के पहले स्मार्टफोन पर से MWC बार्सलोना में 25 फरवरी को पर्दा उठेगा। हालांकि, नोकिया ब्रांड बंद नहीं होगा। अब इस ब्रांड के तहत इडंस्ट्री सॉल्यूशन सर्विसेज, कम्युनिकेशन नेटवर्क और डेटा ऑफर की जाएगी। तो ऐसे में अ सबसे जहन में एख सवाल है कि, आखिर HMD का फोन कैसा होगा ?

तो आपको बता दें, हाल ही में IMEI डेटाबेस पर एचएमडी के एक नहीं, दो नहीं बल्कि एक साथ 9 नए स्मार्टफोन को देखा गया है। फिलहाल कंपनी 11 प्रोडक्ट्स पर काम कर रही है। उम्दमी की जी रही है कि, कंपनी नोकिया के तर्ज पर ही टिकाऊ, किफायती, सिक्योर और फास्ट स्मार्टफोन मार्केट में ला सकती है।
HMD इस साल अपना खुद का 6 डिवाइसेज लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। दरअसल फेमस टिप्सटर Evan Blass ने इसके 6 नए स्मार्टफोन के कोडनेम शेयर किए थे। जिसे Pulse, Legend, Pulse+, Legend Plus, Pulse Pro और Legend Pro कोडनेम के साथ स्पॉट किया जा चुका है। वहीं, एक अन्य रिपोर्ट की मानें तो HMD के 9 डिवाइसेज इस साल लॉन्च हो सकते हैं। इन डिवाइसेज को IMEI डेटाबेस में स्पॉट किया जा चुका है।
संभावित स्पेसिफिकेशन- हाल ही में HMD के दो स्मार्टफोन आईएमईआई डेटाबेस पर देखे गए थे। जिनका मॉडल नंबर N159V और TA-1585 है। मॉडल नंबर N159V ब्रांड का पहला स्मार्टफोन हो सकता है। जिस कंपनी मिडरेंज डिवाइस के तौर पर ला सकती है।
इस फोन को मैट फिनिश ब्लैक बैक और प्लास्टिक फ्रेम के साथ लाया जा सकता है। जिसमें 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा, जो OIS सपोर्ट और एलईडी फ़्लैश लाइट के साथ मिल सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








