HMD लाया कम बजट में धांसू फोन, 50MP सेल्फी कैमरा के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स
HMD ने आज अपना खुद का लेटेस्ट स्मार्टफोन HMD Fusion भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन में 108MP का कैमरा जोड़ा और 50MP का फ्रंट कैमरा जोड़ा हैं। इस फोन की सबसे बड़ी खास बात यह है कि यह एक रिपेयरेबल फोन है। कंपनी ने अपने नए फोन को 20,000 रुपये से भी कम कीमत पर लॉन्च किया है।
यानी की जो यूजर्स 20,000 रुपये की रेंज में बेहतरीन कैमरा वाला फोन तलाश रहे हैं, उनके लिए यह फोन काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। चलिए इस स्मार्टफोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

HMD Fusion की कीमत और उपलब्धता
इस फोन को कंपनी ने भारत में 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है, जिसमें 8GB + 256GB मेमोरी जोड़ी गई है। बता दें कि ये फोन 29 नवंबर 2024 से खरीद के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी अपने इस फोन पर कुछ लॉन्च ऑफर्स भी लेकर आई है।
शुरुआती सेल में ग्राहकों को इस फोन की खरीद पर पूरे 2000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत 15,999 रुपये हो जाएगी। साथ ही कंपनी की तरफ से 5999 रुपये की HMD Casaul, Flashy और Gaming Outfit भी फ्री मिलेगी। इस फोन को Amazon और HMD की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा।
HMD Fusion फीचर्स
डिजाइन - HMD Fusion फोन कस्टमाइजेबल स्मार्ट आउटफिट के साथ पेश हुआ है। इसमें ग्राहकों को आरजीबी एलईडी रिंग लाइट, रग्ड कवर, बैक पैनल स्क्रीन और गेमिंग पैड जैसी शामिल की गई है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि ग्राहक इस डिवाइस का बैक कवर खुद ही खोल सकते हैं और उसमें एक्सटर्नल आउटफिट जोड़ सकते हैं। इसके अलावा, इस फोन के रिपेयरेबल डिजाइन की वजह से इसे यूज करने वाले यूजर्स खुद ही फोन की डिस्प्ले, बैटरी और चार्जिंग पोर्ट को खोलकर रिप्लेस कर सकते हैं।
डिस्प्ले - इसमें 720 x 1612 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली 6.56 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ पंच होल स्टाइल वाली LCD स्क्रीन दी गई है, जो कि 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 600 निट्स ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है।
प्रोसेसर - इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 ऑक्टा कोर प्रोसेसर पर काम करता है, जो कि 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर कार्य करता है।
स्टोरेज - HMD Fusion में 8GB रैम दी गई है। यह डिवाइस मेमोरी एक्सटेंशन टेक्नोलॉजी से लैस है। इस स्मार्टफोन में आपको 256GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।
कैमरा - यह फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें Smart EIS टेक्नोलॉजी से लैस 108MP का मेन कैमरा सेंसर दिया गया है, जो कि 2MP डेप्थ सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी - इस फोन को कंपनी ने 5000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया है, जिसमें आपको 33 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। फोन की बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि 800 बार चार्ज किए जाने के बाद भी इस फोन की बैटरी पर प्रभाव नहीं पड़ेगा।
अन्य खूबियां - यह फोन एंड्रॉयड 14 पर रन करता है। कंपनी ने इस फोन को 2 साल के ओएस अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट के साथ लॉन्च किया है।


Click it and Unblock the Notifications








