HMD Fusion vs CMF Phone 1: जानें कौन है फीचर्स, कीमत और परफॉर्मेंस में आगे?
HMD Fusion vs CMF Phone 1: HMD ने अपना नया स्मार्टफोन Fusion भारतीय बाजार में लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 20,000 रुपये से कम रखी गई है। CMF Phone 1 भी इसी रेंज में शानदार फीचर्स के साथ आता है।
दोनों स्मार्टफोन्स अपनी प्राइज कैटेगरी में दमदार ऑप्शन माने जा रहे हैं। अगर आप कंफ्यूज हैं कि, इनमें से कौन सा फोन आपके लिए बेहतर है, तो हम इनके फीचर्स, परफॉर्मेंस और कीमत की तुलना कर रहे हैं, जिससे आपका चुनाव आसान हो जाएगा।

कीमत और उपलब्धता
HMD Fusion की को कंपनी ने भारत में 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। आपको बता दें कि ये फोन 29 नवंबर 2024 से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी अपने इस फोन पर कुछ लॉन्च ऑफर्स भी लेकर आई है।
शुरुआती सेल में ग्राहकों को इस फोन की खरीद पर पूरे 2000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद इसकी 15,999 रुपये हो जाएगी। साथ ही कंपनी की तरफ से 5999 रुपये की HMD Casaul, Flashy और Gaming Outfit भी फ्री मिलेगी। इस फोन को Amazon और HMD की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा।
जबकि, CMF Phone 1 के 6GB/128GB स्टोरेज वेरियंट को कंपनी ने 15,999 रुपये और 8GB/128GB स्टोरेज वेरियंट को 17,999 रुपये में लॉन्च किया था। हालांकि, फ्लिपकार्ट से वर्तमान में आप इस फोन को 14,999 रुपये में खरीद सकेंगे। कलर ऑप्शन की बात करें तो ब्लैक, ब्लू, लाइट ग्रीन और औरेंज कलर में खरीदा जा सकता है।
HMD Fusion vs CMF Phone 1: फीचर्स
डिस्प्ले -
इसमें 720 x 1612 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली 6.56 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ पंच होल स्टाइल वाली LCD स्क्रीन दी गई है, जो कि 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 600 निट्स ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। जबकि, CMF Phone 1 में आपको 6.7 इंच फुलएचडी+ LTPS डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है।
प्रोसेसर -
इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 ऑक्टा कोर प्रोसेसर पर काम करता है, जो कि 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर कार्य करता है। जबकि, CMF Phone 1 में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 5G प्रोसेसर है।
स्टोरेज -
HMD Fusion में 8GB रैम दी गई है। यह डिवाइस मेमोरी एक्सटेंशन टेक्नोलॉजी से लैस है। इस स्मार्टफोन में आपको 256GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। जबकि, CMF Phone 1 स्मार्टफोन में 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा -
यह फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें Smart EIS टेक्नोलॉजी से लैस 108MP का मेन कैमरा सेंसर दिया गया है, जो कि 2MP डेप्थ सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
जबकि, CMF Phone 1 में 50MP प्राइमरी सोनी सेंसर है, जो इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) सपोर्ट करता है। इसके साथ ही इसमें 2x जू़म के साथ पोर्ट्रेट सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
बैटरी -
इस फोन को कंपनी ने 5000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया है, जिसमें आपको 33 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। फोन की बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि 800 बार चार्ज किए जाने के बाद भी इस फोन की बैटरी पर प्रभाव नहीं पड़ेगा। जबकि, CMF Phone 1 में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
अन्य फीचर्स -
यह फोन एंड्रॉयड 14 पर रन करता है। कंपनी ने इस फोन को 2 साल के ओएस अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट के साथ लॉन्च किया है। जबकि, CMF Phone 1 में सिक्यॉरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंट के लिए IP52 रेटिंग मिलती है।


Click it and Unblock the Notifications







