Home
Mobile

HMD Fusion vs Redmi Note 14: कौन है बेस्ट मिड-रेंज स्मार्टफोन? यहां जानें

HMD Fusion vs Redmi Note 14: HMD Fusion और Redmi Note 14 दोनों ही स्मार्टफोन सेगमेंट में मजबूत दावेदार हैं, जो अपने फीचर्स और किफायती कीमत की वजह से उपभोक्ताओं का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। एचएमडी का ये फोन 108MP कैमरा जैसे फीचर के साथ आता है।

जबकि, Redmi Note 14 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। बैटरी, कैमरा और डिस्प्ले में अंतर के साथ दोनों स्मार्टफोन अलग-अलग जरूरतों को पूरा करते हैं। आज के इस लेख में हम दोनों डिवाइसेज के फीचर्स, परफॉर्मेंस और कीमत की तुलना करेंगे। आगे जानने के लिए पूरी खबर को पढ़े...।

HMD Fusion vs Redmi Note 14: कौन है बेस्ट मिड-रेंज स्मार्टफोन?

HMD Fusion vs Redmi Note 14: अंतर

HMD Fusion vs Redmi Note 14: डिस्प्ले

HMD Fusion में 720 x 1612 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली 6.56 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ पंच होल स्टाइल वाली LCD स्क्रीन दी गई है, जो कि 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 600 निट्स ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। Note 14 में 6.67 की FHD+ Super AMOLED स्क्रीन दी गई है। यानी की स्क्रीन के मामले में Note 14 थोड़ा बेहतर नजर आता है।

HMD Fusion vs Redmi Note 14: प्रोसेसर

HMD Fusion स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो कि 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर कार्य करता है। जबकि, Redmi Note 14 में MediaTek Dimensity 7025 Ultra प्रोसेसर दिया है।

HMD Fusion vs Redmi Note 14: स्टोरेज

HMD Fusion में 8GB रैम दी गई है। यह डिवाइस मेमोरी एक्सटेंशन टेक्नोलॉजी से लैस है। इस स्मार्टफोन में आपको 256GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। जबकि, Redmi Note 14 स्मार्टफोन में 6GB से लेकर 8GB तक रैम दी गई है और इसका इंटरनल स्टोरेज 256GB तक है।

HMD Fusion vs Redmi Note 14: कैमरा

Fusion फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें Smart EIS टेक्नोलॉजी से लैस 108MP का मेन कैमरा सेंसर दिया गया है, जो कि 2MP डेप्थ सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि, Note 14 फोन ट्रिपल रियर कैमरा के साथ आता है। इसमें 50MP+8MP+20MP का कैमरा मिलता है।

HMD Fusion vs Redmi Note 14: सेल्फी कैमरा

HMD Fusion फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जबकि रेडमी का ये फोन 20MP सेल्फी कैमरा के साथ आता है।

HMD Fusion vs Redmi Note 14: बैटरी

HMD Fusion फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसमें आपको 33 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। फोन की बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि 800 बार चार्ज किए जाने के बाद भी इस फोन की बैटरी पर प्रभाव नहीं पड़ेगा। जबकि, Redmi Note 14 में HMD के मुकाबले थोड़ी बड़ी बैटरी है। ये फोन 5110mAh की बैटरी के साथ आता है, जो कि 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

HMD Fusion vs Redmi Note 14: कीमत

HMD Fusion फोन की कीमत 17,999 रुपये है, जो कि 8GB + 256GB स्टोरेज के लिए है। वही, Redmi Note 14 की शुरुआती कीमत 17,999 रुपये है, जो कि इसके 6GB+128GB वेरिएंट के लिए है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Both HMD Fusion and Redmi Note 14 are strong contenders in the smartphone segment, which are attracting the attention of consumers due to their features and affordable price. In today's article, we will compare the features, performance and price of both the devices.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X