Home
Mobile

HMD ने एक साथ तीन नए स्मार्टफोन किए लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर्स

HMD ने अपने तीन नए फोन्स मार्केट में लॉन्च किए हैं। जिन्हें Hmd Pulse, Pulse Pro और Pulse Plus के नाम से जाना जाएगा। कंपनी के ये तीनों हैंडसेट्स एंड्रॉयड 14 आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करते हैं। इसके साथ ही इसमें परफॉर्मेंस के लिए आपको Unisoc T606 मिलेगा। तो चलिए आगे इसकी कीमत, खासियत और सेल डेट के बारे में जानते हैं।

HMD Pulse सीरीज की कीमत- HMD Pulse की कीमत 140 यूरो यानी कि, करीब 12,460 रुपये है। जिसे ग्राहक Atmos Blue, Dreamy Pink और Meteor Black तीन कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

HMD ने एक साथ तीन नए स्मार्टफोन किए लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर्स

वहीं HMD Pulse Pro की कीमत 180 यूरो यानी करीब 16,000 रुपये है। जिसे आप Glacier Green, Twilight Purple और Black Ocean कलर में खरीद सकेंगे।

इसके अलावा अगर HMD Pulse+ की कीमत की बात करें तो इसे 160 यूरो यानी करीब 14,240 रुपये में खरीदा जा सकता है। जिसे Apricot Crush, Glacier Green और Midnight Blue कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। फिलहाल इन तीनों फोन्स को बिक्री के लिए यूरोप में कंपनी की वेबसाइट पर ही उपलब्ध कराया गया है।

HMD ने एक साथ तीन नए स्मार्टफोन किए लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर्स

HMD Pulse स्पेक्स- इन फोन्स में 6.65 इंच HD+ LCD स्क्रीन दी गई है, जो 90 Hz के रिफ्रेश रेट और 600 निट्स के पीक ब्राइटनेस ऑफर करेंगे। कंपनी के ये लेटेस्ट फोन एंड्रॉयड 14 पर संचालित होते हैं।

प्रोसेसर की बात करें तो इनमें ऑक्टाकोर Unisoc T606 चिप दिया गया है। जो 6GB तक का रैम से पैक है। एचएमडी की इस सीरीज के स्मार्टफोन्स में 128 GB की स्टोरेज दिए गए है, जिसे एक माइक्रो SD की मदद से यूजर 256GB तक बढ़ा सकते हैं।

HMD ने एक साथ तीन नए स्मार्टफोन किए लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए HMD Pulse+ में 50 मेगापिक्सल और HMD Pulse में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। इन दोनों फोन्स में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं HMD Pulse Pro में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिल रहा है। वहीं इसके फ्रंट में आपको 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

पावर देने के लिए इन फोन्स में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि, इन स्मार्टफोन्स की बैटरी लगभग 59 घंटे का बैटरी लाइफ देगी। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G, Wi-Fi, USB Type-C पोर्ट, ब्लूटूथ, NFC और GPS जैसे ऑप्शन मिलेंगे। इसके साथ ही इनमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिल रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
HMD launches pulse pulse pro and pulse plus know price and specifications
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X