Home
Mobile

HMD फोन लॉन्च से पहले गीकबेंच पर देखे गए, जाने क्या होगी खासियत

HMD Smartphone : ऐसा लगता है कि HMD नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है क्योंकि 91mobiles ने गीकबेंच बेंचमार्क डेटाबेस पर लीजेंड और लीजेंडप्रो कोडनेम वाले दो HMD स्मार्टफोन के बारे में डिटेल बताए हैं।

सिंगल-कोर और मल्टी-कोर राउंड : बेंचमार्क लिस्टिंग के आधार पर, अपकमिंग हैंडसेट बजट-सेगमेंट के प्रोडक्ट मालूम होते हैं। HMD लीजेंड ने गीकबेंच 6.2 बेंचमार्क टेस्ट के सिंगल-कोर और मल्टी-कोर राउंड में लगभग 379 और 1,370 अंक बनाए। जबकि HMD लीजेंड प्रो ने सिंगल-कोर और मल्टी-कोर राउंड में लगभग 373 और 1,384 अंक हासिल किए।

HMD फोन लॉन्च से पहले गीकबेंच पर देखे गए, जाने क्या होगी खासियत

HMD लीजेंड और लीजेंडप्रो गीकबेंच लिस्टिंग से 1.6GHz पीक फ्रीक्वेंसी वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर की मौजूदगी का पता चलता है। इन लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि इन डिवाइस के प्रोसेसर माली जी57 जीपीयू के साथ आएंगे।

Infinix और Tecno में लगने वाला चिप : इनके आधार पर, अपकमिंग HMD लीजेंड और लीजेंडप्रो को UniSoC T606 चिपसेट के साथ आता है। यह वही चिपसेट है जो Infinix Smart 8 HD, Tecno Spark Go 2024 और itel P55+ को पावर देता है।

लेटेस्ट वर्जन के साथ होगा पेश: बेंचमार्क लिस्टिंग के मुताबिक, HMD Legend और LegendPro लगभग 4GB और 8GB रैम से लैस होंगे। ये हैंडसेट एंड्रॉइड के लेटेस्ट वर्जन , यानी एंड्रॉइड 14 के साथ आएंगे।

HMD फोन लॉन्च से पहले गीकबेंच पर देखे गए, जाने क्या होगी खासियत

इस फोन के अभी कुछ डिटेल सामने नहीं आए हैं। वहीं HMD ने इस महीने की शुरुआत में नोकिया ब्रांडिंग को हटाने की अपनी योजना की घोषणा की और बताया कि एचएमडी ह्यूमन मोबाइल डिवाइसेज का संक्षिप्त रूप है। उम्मीद है कि ब्रांड 26 फरवरी से शुरू होने वाले MWC में अपने स्मार्टफोन की रेंज को लॉन्च करेंगा।

HMD फोन कबतक होगा लॉन्च : आने वाले एचएमडी फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन पुरानी नोकिया वेबसाइट की रीडिजाइनिंग की बात करें तो ये पुरानी नोकिया लूमिया सीरीज से मिलते जुलते दिखाई दे रहे हैं।

HMD ने कुछ दिन पहले चमकीले कलर में तीन फोन लॉन्च किए थे, जिनमें ब्लू , ग्रीन और पींक कलर शामिल हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
The upcoming HMD Legend and LegendPro come with UniSoC T606 chipset. This is the same chipset that powers the Infinix Smart 8 HD, Tecno Spark Go 2024 and itel P55+.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X