50MP फ्रंट कैमरा के साथ HMD Skyline भारत में लॉन्च, घर पर आसानी से रिपेयर होगा फोन
ह्यूमन मोबाइल डिवाइस (HMD) ने भारत में अपना तीसरा स्मार्टफोन HMD Skyline पेश किया है। इस डिवाइस में कंपनी ने ऐप्स, नेविगेशन और AI पावर्ड असिस्टेंट तक जल्दी पहुंचने के लिए कस्टम बटन दिए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि ग्लोबली इस फोन को जुलाई 2024 में लॉन्च किया गया था और अब ये भारत में भी उपलब्ध है।
इस फोन में एचएमडी ने स्नैपड्रैगन 7 एस जेन 2 चिपसेट के साथ 4600mAh की बैटरी दी है। चलिए इस फोन कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जान लेते हैं, ताकि जब भी आप इस फोन को खरीदने के बारे में सोचे तो कोई कन्फ्यूजन क्रिएट ना हो।

HMD Skyline की कीमत और उपलब्धता
कंपनी ने इस फोन को भारत में 12GB रैम+256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 35,999 रुपये है। यह फोन आज यानी 17 सितंबर की मध्यरात्रि से Amazon.in, HMD.com और अन्य रिटेल स्टोर पर खरीद के लिए उपलब्ध होगा।
लॉन्च ऑफर के तहत इस डिवाइस की खरीद पर ग्राहकों को फ्री में 33 वॉट टाइप सी फास्ट चार्जर दिया जा रहा है। आप इस फोन को ट्विस्टेड ब्लैक और नियॉन पिंक दो कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।
HMD Skyline के स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: HMD Skyline में 6.55 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, HDR 10 वीडियो प्लेबैक और स्टीरियो स्पीकर के साथ एक pOLED डिस्प्ले मिल रही है। ये डिस्प्ले छोटी रील से लेकर हाई क्वालिटी गेमिंग तक में शानदार एक्सपीरियंस प्रोवाइड करेगी।
प्रोसेसर: HMD Skyline फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 चिपसेट जोड़ा गया है, जो कि बेहरतीन परफॉर्मेंस और मल्टीटास्किंग करने के लिए अच्छा है। इस चिप के साथ यूजर्स को 2.4GHz तक हाई क्लॉक स्पीड मिलेगी।
स्टोरेज: स्पीड और डाटा सेव करने के लिए इस फोन में 12GB तक रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज की सुविधा मिलेगी।
कैमरा: कंपनी ने इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा LED फ्लैश जोड़ा है, जिसमें 108MP का OIS वाला प्राइमरी, 50MP का टेलीफोटो लेंस और 13MP अल्ट्रा वाइड लेंस मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का कैमरा मिल रहा है। इन सबके अलावा इसमें आपको कैप्चर फ्यूजन, 4x ऑप्टिकल जूम, सेल्फी जेस्चर, बोकेह, पोर्ट्रेट मोड जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।
बैटरी: HMD Skyline में 4600mAh की बैटरी मिल रही है, जो कि 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि इस फोन की बैटरी एक बार चार्ज होने पर 48 घंटे तक चल सकती है।
ऑपरेटिंग सिस्टम: बता दें कि बाकी फोन की तरह HMD Skyline भी एंड्रॉयड 14 पर रन करता है। इसे कंपनी ने 2 साल के ऑपरेटिंग सिस्टम और 3 साल के सुरक्षा अपडेट के साथ पेश किया है।
अन्य: इस फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें Gen 2 रिपेयरेबिलिटी की सुविधा दी गई है, जो कि बैक कवर को खोलने के लिए सिर्फ एक स्क्रू का इस्तेमाल करके ही घर पर आसानी से रिपेयर किया जा सकता है। HMD की रिपेयरेबिलिटी प्रतिबद्धता HMD Skyline के साथ जारी है। यह तकनीक Gen Z के 45 प्रतिशन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जो कि आसानी से रिपेयर किए जाने वाली डिवाइस पसंद करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








