Home
Mobile

लॉन्च हुआ धांसू फोन HMD Skyline, घर पर ही रिपेयर करने की सुविधा के साथ मिलेगी परफेक्ट कैमरा क्वालिटी

Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली HMD ने अपना नया और लेटेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने HMD Skyline को आखिरकार पेश कर दिया है। इस फोन की सबसे खास बात यह है कि ये फोन रिपेयरेबल डिजाइन के साथ आ रहा है। इसे यूजर्स आसानी से अपने घर पर रिपेयर कर सकते हैं।

कंपनी का कहना है कि HMD Skyline की स्क्रीन को रिपेयर करना पहले आए स्मार्टफोन के मुकाबले आसाना होगा। इसमें 65% स्टेप्स को कम किया गया है। वहीं कंपनी ने HMD Skyline में Nokia Lumia जैसा डिजाइन देने का पूरा प्रयास किया है। चलिए इस फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च हुआ धांसू फोन HMD Skyline

HMD Skyline के स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: इस डिवाइस में HMD ने 6.55 इंच का FHD+ pOLED डिस्प्ले दिया है, जो कि 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसमें प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का इस्तेमाल किया गया है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 प्रोसेसर दिया है।

स्टोरेज: स्टोरेज की बात करें तो यह फोन 12GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ है। साथ ही इस फोन के स्टोरेज को आप माइक्रोएसडी की मदद से 1TB तक बढ़ा सकते हैं। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर रन करता है।

कैमरा: HMD Skyline में 108MP + 13MP + 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी: डिवाइस को पावर देने के लिए 4600mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 33 वॉट की वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस फोन में 15 वॉट की वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।

कलर और सिक्योरिटी: HMD Skyline को कंपनी ने दो कलर ऑप्शन निऑन पिंक और ट्विस्टेड ब्लैक में पेश किया है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन के साइड में माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

कीमत: इस फोन के 8GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत 499 यूरो (लगभग 45,000 रुपये) है और 12GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत 599 यूरो (लगभग 54,000 रुपये) है। बता दें कि यह फोन फिलहाल चुनिंदा मार्केट में ही उपलब्ध है। लेकिन इसके बहुत जल्द भारत में भी लॉन्च होने की उम्मीद है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
HMD Skyline phone launched, perfect camera quality will be available with the facility of repairing at home
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X