भारतीय बाजार में आ रहा है HMD Arrow स्मार्टफोन, यह होंगी खासियत
HMD ने कुछ दिनों पहले यूरोप में HMD Pulse नाम का एक स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि कंपनी इस फोन को भारत में भी लॉन्च कर सकती है। लेकिन कंपनी इस फोन को भारत में HMD Pulse की जगह 'HMD Arrow' के साथ मार्केट में उतारेगी। जैसा कि यह फोन यूरोप के मार्केट में पहले ही पेश हो चुका है, तो इस फोन से जुड़े स्पेसिफिकेशन भी सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं इस फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में।
इस फोन का नाम कंपनी ने HMD Arrow रखा है। HMD ने अपकमिंग स्मार्टफोन के नाम का खुलासा किया है, जिसे भारत में HMD Arrow के नाम से उतारा जाएगा। भारतीय यूजर्स द्वारा इस फोन को कई नाम जैसे- Indhumanoid, Manbha, Naruto और BrahMos दिया गया था, लेकिन कंपनी ने इस अपकमिंग फोन के लिए HMD Arrow नाम चुना है, जो कि जल्द ही भारतीय मार्केट में दस्तक देगा।

HMD Pulse (HMD Arrow) के स्पेसिफिकेशन
भारत में पेश किए जाने वाले इस स्मार्टफोन में 6.65 इंच की IPS पैनल डिस्प्ले दी जाएगी, जो कि 90 हर्टज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। बता दें कि यह डिस्प्ले पंच होल नॉच के साथ पेश की जाएगी।
स्टोरेज: इस स्मार्टफोन को 4GB और 6GB रैम के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में परफॉर्मेंस के लिए Unisoc T606 चिपसेट लगाया गया है।
कैमरा: फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में IOS ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन के साथ 13MP का कैमरा दिया गया है।
बैटरी: HMD Pulse में 10 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5000mAH बैटरी दी गई है और इसके साथ ही इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है। वहीं HMD इस फोन को कब भारत में लॉन्च करेगी, इसकी डेट का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी जल्द ही इसे भारत में लेकर आने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications








