Home
Mobile

एयर टच ने लांच किया वॉयरलैस लैंडलाइन फोन

एयर टच ने लांच किया वॉयरलैस लैंडलाइन फोन

मोबाइल तकनीक आने के बाद ऐसा लग रहा था लैंडलाइन फोन की मांग पूरी तरह से खत्‍म हो जाएगी मगर ऐसा नहीं हुआ आज भी लोग अपने घरों और दफ्तर में लैंडलाइन फोन का इस्‍तेमाल करते हैं। लैंडलाइन फोन और मोबाइल फोन के अपने अलग-अलग फायदे हैं। लैंडलाइन फोन और मोबाइल फोन में सबसे बड़ा अंतर है वॉयरलैस तकनीक जो की लैंडलाइन फोन में नहीं होती बल्कि इसमें तारों द्वारा सभी सूचनाओं का आदान-प्रदान होता है।

अगर अभी भी लैंडलाइन फोन में नई तकनीक का प्रयोग कर बाजार में पेश किया जाए तो मोबाइल की तरह इनकी मांग की बढ़ जाएगी ऐसा ही कुछ किया है वॉयरलैस टेलिकम्‍यूनिकेशन डिवाइसेस बनाने वाली एयरटच कंप्‍यूनिकेशन ने, एयरटच ने होमकोनी X X1500 नाम से नया लैंडलाइन फोन लांच किया, नए फोन में साधारण लैंडलाइन फोन के मुकाबले नई तकनीक का प्रयोग किया है जिसमें 3 जी प्रमुख है।

एयरटच कंम्‍यूनिकेशन के नए फोन में बिना वॉयर के अच्‍छी क्‍वलिटी की वॉयस और डेटा ट्रांसफर स्‍पीड मिलती है। डिवाइस की मदद से आप मैसेज सेंड और रिसीव कर सकते हें। डिवाइस में 6 हैडसेट सपोर्ट दिया गया है जो इसे अपने आप में खास लैंडलाइन फोन बनाता है। इसके लिए एक वॉयरलैस मेन यूनिट से 6 अलग-अलग हैंडसेट का प्रयोग किया जा सकता है मतलब अपका पूरा परिवार चाहें तो अलग-अलग हैंडसेट का प्रयोग कर सकता है।

लैंडलाइन फोन में तारों की वजह से कीमत और रिस्‍क फैक्‍टर काफी बढ़ जाता है। बेस स्‍टेशन से लेकर ऑफिस या फिर घर तक तारों द्वारा सारा डेटा ट्रांसफर होता है अगर तार में कहीं भी कोई भी फाल्‍ट हो जांए तो उसे ढ़ढने में तो काफी परेशनी होती ही है साथ में पूरी संचार व्‍यवस्‍था खराब हो जाती है। मगर एसरटच के X X1500 में इस तरह की कोई दिक्‍कत का सामना नहीं करना पड़ेगा क्‍योंकि यह पूरी तरह से वॉयरलैस तकनीक पर निर्भर है।

डिवाइस में दिए गए लेन पोर्ट की मदद आप अपने लैपटॉप या फिर वाईफाई डिवाइस से कनेक्‍ट कर सकते हैं। एयर टच का होमकोनी X X1500 डिवाइस किसी साधारण सेलुलर डिवाइस के मुकाबले 10 गुना ज्‍यादा तेजी से काम करता है। कंपनी अभी पूरे सिस्‍टम की कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X