Honor 100, 100 Pro स्मार्टफोन 50MP सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च, इस दिन से शुरू हो रही बिक्री, जानिए कीमत
Honor 100, Honor 100 Pro Launched: ऑनर ने अपने फैन्स के इंतजार को खत्म करते ऑनर 100 सीरीज (Honor 100 Series) से पर्दा उठा दिया है। जिसके तहत कंपनी ने अपने दो नए हैंडसेट Honor 100 और Honor 100 Pro को एक साथ पेश किया है। फिलहाल इस फोन को चीनी बाजार में उपलब्ध कराया गया है। जिसमें यूजर्स को कई धांसू फीचर्स के साथ 50 मेगापिक्सल का दमदार सेल्फी कैमरा मिल रहा है। कंपनी ने Honor 100 में 512GB और Honor 100 Pro में 1TB तक इनबिल्ट स्टोरेज दी है। आइए आगे आपको इन दोनों फोन्स की कीमत व फीचर्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
Honor 100 सीरीज की कीमत
HONOR 100 के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 2,499 युआन (लगभग 29,300 रुपये) है। इसके 16GB + 256 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 2,799 युआन (लगभग 32,880 रुपये) और 16 GB रैम + 512GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 2,999 युआन (लगभग 35,235 रुपये) तय किया गया है।
वहीं इसके प्रो मॉडल के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 3,399 युआन (लगभग 39,935 रुपये) है। 16GB + 256 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 3,699 युआन (लगभग 43,460 रुपये) और 16GB रैम + 512GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 3,999 युआन (लगभग 46,985 रुपये) है। वहीं 16 GB रैम के साथ 1 TB स्टोरेज वेरियंट को 4,399 युआन (लगभग 51,685 रुपये) की कीमत के साथ उपलब्ध कराया गया है।
ऑनर 100 सीरीज को मून शैडो व्हाइट, ब्राइट ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है। प्रो मॉडल के लेदर वेरियंट को मॉनेट पर्पल और बटरफ्लाई ब्लू कलर में भी ग्राहक खरीद सकेंगे। दोनों लेटेस्ट फोन को चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इनकी बिक्री 1 दिसंबर 2023 से शुरू कर दी जाएगी।
Honor 100 फीचर्स
ऑनर 100 में 6.7 इंच फुलएचडी+ OLED कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है। जिसकी स्क्रीन 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। ऑनर ने अपने इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 3 (4nm) चिपसेट के साथ पेश किया है। जिसमें ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 720GPU मिल रहा है। स्टोरोज की बात करें तो ऑनर के इस फोन में 12GB , 16 GB रैम ऑप्शन के साथ 256 GB और 512 GB इनबिल्ट स्टोरेज दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए ऑनर 100 में अपर्चर एफ/1.95 ks meL 50MP Sony IMX906 सेंसर मिलेगा, जो OIS और LED फ्लैश के साथ आता है। इसके अलावा इसमें अपर्चर एफ/2.2 के साथ 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जो मैक्रो सेंसर सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें अपर्चर एफ/2.1 के साथ 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Honor 100 Pro फीचर्स
ऑनर 100 प्रो में 6.78 इंच फुलएचडी+ OLED क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है। जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज पीक ब्राइटनेस 2600 निट्स तक है। अपने इस हैंडसेट को कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 4nm के साथ पेश किया है। जिसमें ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 740GPU दिया गया है। 100 प्रो मॉडल में ग्राहकों को 12 GB , 16GB रैम के साथ 256GB , 512 GB और 1 TB स्टोरेज ऑप्शन मिल रहा है।
फोटोग्राफी के लिए ऑनर 100 प्रो में अपर्चर एफ/1.95 के साथ 50MP Sony IMX906 प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जो OIS और LED फ्लैश के साथ आता है। इसके साथ ही 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड सेंसर मिलेगा। जो मैक्रो सपोर्ट करता है। इसके साथ ही अपर्चर एफ/2.4, OIS व 2.5x ऑप्टिकल ज़ूम, 50x हाइब्रिड ज़ूम के साथ 32 मेगापिक्सल टेलिफोटो कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल सोनी IMX816 फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस हैंडसेट में अपर्चर एफ/2.4 के साथ 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर दिया गया हैं।
HONOR ने अपने दोनों फोन्स में 5000mAh बैटरी दी है। ऑनर 100 और ऑनर 100 Pro स्मार्टफोन डुअल सिम को सपोर्ट करते हैं। इसमें सिक्यॉरिटी के लिए आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है। यह फोन ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड MagicOS 7.2 के साथ आ रहे हैं। जिसमें यूएसबी टाइप-सी ऑडियो और स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 5G, जीपीएस यूएसबी टाइप-सी , NFC , डुअल 4G VoLTE , वाई-फाई 802.11एएक्स और ब्लूटूथ 5.2 फीचर्स मिल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications








