Honor 100 Series के लॉन्च से ठीक पहले कीमत व फीचर्स Leak, यहां जानें सबकुछ
Honor 100 Series Features: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ऑनर अपने नए सीरीज Honor 100 को चीनी बाजार में 23 नवंबर को लॉन्च करने जा रहा है। जिसके तहत कंपनी अपने दो नए हैंडसेट ऑनर 100 और ऑनर 100 प्रो को एक साथ पेश करेगी। इन दोनों फोन्स के अब तक कई जानकारी लीक हो चुके हैं। वहीं लॉन्च से ठीक 2 दिन पहले Honor 100 और Honor 100 Pro की कीमत की जानकारी भी सामने आ गई है। तो आइए आपको इस अपकमिंग फोन्स के सभी डिटेल्स व प्राइज के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Honor 100 सीरीज संभावित कीमत
ऑनर 100 के 12GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत 2,799 युआन (32,497 रुपये), 16GB रैम +256GB स्टोरेज की कीमत 3,099 युआन (35,996 रुपये) और 16GB रैम +512GB स्टोरेज की कीमत 3,399 युआन (39,412 रुपये) तय किया जा सकता है।
ऑनर 100 प्रो के 12GB रैम +256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 3,699 युआन (42,911 रुपये), 16GB रैम +256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 3,999 युआन (46,411 रुपये), 16GB रैम +512GB स्टोरेज की कीमत 4,299 युआन (49,911 रुपये) लीक्स के अनुसार तय किया जा सकता है।

Honor 100 सीरीज संभावित स्पेक्स
अब तक सामने आई लीक्स की मानें तो ऑनर 100 और ऑनर 100 प्रो दोनों में 6.78 इंच का क्वाड-कर्व्ड OLED पैनल दिया जा सकता है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। यह पैनल यूजर को गेमिंग और वीडियो देखने के दौरान शानदार अनुभव देने में मदद करेगा। लीक के अनुसार, रेगुलर मॉडल स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 SoC द्वारा संचालित होगा। इसके कैमरा सेटअप की बात करें तो यूजर को हाई क्वालिटी सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए ऑनर 100 में 50MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। वहीं प्रो मॉडल में 50MP का प्राइमरी सेल्फी कैमरा और 32MP का अल्ट्रा-वाइड सेल्फी कैमरा होगा, जो आपको अलग-अलग एंगल से फोटो कैप्चर करने में मदद करेगा। इस सीरीज में बैटरी बैकअप की बात करें तो ऑनर 100 और ऑनर 100 प्रो दोनों में 5,450mAh की बैटरी शामिल होगी, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके साथ ही इसमें एंड्रॉइड 14 पर आधारित मैजिक ओएस यूआई भी दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








