Home
Mobile

Honor 100 सीरीज स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 के साथ 23 नवंबर को होगा लॉन्च, जानें सभी डिटेल्स

Honor 100 Series: Honor अपने नए सीरीज ऑनर 100 को बहुत जल्द लॉन्च करने जा रहा है। जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है। अब तक सामने आई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि, कंपनी अपने आगामी सीरीज से 23 नवंबर को पर्दा उठाएगी। जिसे अब कंपनी ने भी कंफर्म कर दिया है। दरअसल Honor ने हाल ही में 23 नवंबर को होने वाले अपने इवेंट को लेकर ऐलान किया था। इसके साथ ही कंपनी ने इस इवेंट में लॉन्च होने वाले सभी प्रोडक्ट्स की भी जानकारी दी थी। सामने आई नई अपडेट के अनुसार कंपनी ने ऑफिशियली कन्फर्म करते हुए बताया है कि, इस इवेंट का मेन फोकस Hono 100 Series के हैंडसेट्स होंगे। तो आइए आपको Honor के सीरीज के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

दो नए हैंडसेट्स होंगे लॉन्च

Honor 100 सीरीज के तहत कंपनी अपने दो नए हैंडसेट Honor 100 और Honor 100 Pro को लॉन्च करेगी। इन दोनों फोन्स को हॉनर मॉल, टीमॉल और जेडी की मदद से रिजर्व किया जा सकता है। ये दोनों स्मार्टफोन्स के इमेज इन लिस्टिंग्स में उपलब्ध हैं। जिससे फोन के फ्रंट और बैक डिजाइन का खुलासा हो चुका है।
सामने आए डिजाइन में Honor 100 और 100 Pro के फ्रंट में कर्व्ड-एज ओलेड पैनल को देखा जा सकता है। इसके स्टैंडर्ड मॉडल में फ्रंट कैमरा में छोटा कटआउट भी दिखाई दे रहा है। वहीं प्रो मॉडल में पिल-शेप का कटआउट है। ऑनर के इन दोनों फोन्स के रियर कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन देखने में काफी अलग है। ये दोनों हैंडसेट OIS-एनेबल्ड 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा से लैस होंगे।

Honor 100 सीरीज स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 के साथ 23 नवंबर को होगा लॉन्च

Honor 100 सीरीज के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

रिपोर्ट्स की मानें तो Honor 100 में OLED पैनल दिया जा सकता है, जो 1.5K रेजोल्यूशन और हाई-फ्रीक्वेंसी डिमिंग के साथ आएगा। जिसकी मदद से आंखों को सुरक्षित रखा जा सके। इसके साथ ही इसे कंपनी लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 7 जनरेशन 3 चिपसेट के साथ पेश कर सकती है। इसे पवार देने के लिए कंपनी इसमें 5,000mAh की बैटरी दे सकती है, जो 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। OIS एनेबल्ड के साथ 50MP मुख्य कैमरा और टेलीफोटो कैमरा के साथ 2x जूम के साथ इसमें फोटोग्राफी के लिए दिया जा सकता है। वहीं Honor 100 Pro को स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 2 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही इसमें 100W चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
the company will launch its two new phones under Honor 100 Series on November 23. Which will include Honor 100 and Honor 100 Pro. Honor 100 can be given an OLED panel, which will come with 1.5K resolution and high-frequency dimming. With the help of which the eyes can be protected.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X