धांसू फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च हुई Honor 200 5G Series, जानें कीमत, ऑफर्स और उपलब्धता
Honor ने भारत अपनी 200 Series के तहत दो लेटेस्ट फोन Honor 200 5G और Honor 200 Pro 5G को लॉन्च कर दिए है। कंपनी ने अपने Honor 200 5G Series के दो नए स्मार्टफोन में बैक साइड में एक जैसा कैमरा सेटअप दिया है। चलिए इन दोनों फोन से जुड़ी सभी जानकारी विस्तार से जान लेते हैं।
Honor 200 5G और Honor 200 Pro 5G की कीमत
Honor 200 5G भारत में दो वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसमें 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये और 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये रखी गई है। इस फोन को आप दो कलर ऑप्शन Black और Moonlight White में खरीद सकते हैं। बता दें कि यह डिवाइस 20 जुलाई से Amazon Prime Day Sale में दोपहर 12 बजे बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। वहीं 21 जुलाई तक आप इस फोन को ICICI Bank और SBI Bank कार्ड का इस्तेमाल करके खरीदते हैं, तो इस पर आपको सीधे 2,000 रुपये की छूट मिलेगी। साथ ही 1,000 रुपये का इंस्टिंट डिस्काउंट और 2,000 रुपये के कूपन डिस्काउंट या एक फ्री गिफ्ट का लाभ भी मिलेगा। आप इस फोन को Amazon, पास के मेनलाइन स्टोर और एक्सप्लोर ऑनर वेबसाइट के माध्यम से भी खरीद सकते हैं।

बात करें Honor 200 Pro 5G की कीमत की तो इसके 12GB + 512GB मॉडल की कीमत 57,999 रुपये हैं। इस डिवाइस को आप 20 जुलाई को Amazon Prime Day Sale में खरीद सकेंगे। 21 जुलाई तक अगर यूजर्स ICICI Bank और SBI Bank कार्ड का इस्तेमाल करके इस फोन को खरीदते हैं, तो उन्हें इस पर 8,000 रुपये का इंस्टिंट डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही 2,00 रुपये के कूपन और फ्री गिफ्ट के साथ-साथ 3,000 रुपये के बैंक ऑफर जैसे विशेष ऑफर का लाभ भी मिलेगा। इस फोन को भी आप Amazon, पास के मेनलाइन स्टोर और एक्सप्लोर ऑनर वेबसाइट के माध्यम से भी खरीद सकते हैं।
Honor 200 5G स्पेक्स
इसमें कंपनी ने 1.5K रिजॉल्यूशन (1200x2664 पिक्सल), 120Hz रिफ्रेश रेट, 4000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 10-बिट कलर्स, 3840Hz PWM डिमिंग के साथ 6.7 इंच कर्व्ड OLED डिस्प्ले दी है और बायोमेट्रिक्स के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। यह फोन Octa-Core Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट द्वारा पावर्ड है, जिसे 12GB तक रैम और 512GB तक इन-बिल्ट स्टोरेज के साथ कनेक्ट किया गया है।

कैमरा: Honor 200 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें OIS के साथ 50MP f/1.9 प्राइमरी सेंसर, 12MP f/2.2 अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और OIS और 2.5x ऑप्टिकल जूम के साथ 5MP f/2.4 टेलीफोटो सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP f/2.2 सेंसर मौजूद है।
बैटरी: Honor 200 5G में 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5200mAh की बैटरी दी गई है।
अन्य फीचर: यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड MagicOS 8.0 पर रन करता है। स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, NFC, Bluetooth v5.3 और USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट शामिल है। डिवाइस में आपको स्टीरियो स्पीकर और IR ब्लास्टर भी मिलेगा। बता दें कि Honor 200 5G में IP रेटिंग नहीं है।
Honor 200 Pro 5G स्पेक्स
Honor 200 Pro 5G में Honor ने 1.5K रिजॉल्यूशन (1224x2700 पिक्सल), 120Hz रिफ्रेश रेट,4,000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 10-बिट कलर्स, 3840Hz PWM डिमिंग के साथ 6.8 इंच कर्व्ड OLED HDR डिस्प्ले दी है और इसमें बायोमेट्रिक्स के लिए इन फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिल रहा है। यह फोन Octa-Core Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट द्वारा पावर्ड है। साथ ही इसमें 12GB तक रैम और 512GB तक इनबिल्ट स्टोरेज दिया गया है।
कैमरा: ऑप्टिक्स के लिए Honor 200 Pro 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें OIS के साथ 50MP f/1.9 प्राइमरी सेंसर, 12MP f/2.2 अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और OIS एवं 2.5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP f/2.4 टेलीफोटो सेंसर मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP f/2.1 सेंसर दिया गया है, जिसे 3D डेप्थ के साथ कनेक्ट किया गया है।
बैटरी: इस फोन में 100 वॉट फास्ट वायर्ड सपोर्ट और 66 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5200mAh की बैटरी दी गई है।
अन्य फीचर्स: यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड MagicOS 8.0 पर रन करेगा। डिवाइस में कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में 5G, Wi-Fi 6, NFC, Bluetooth v5.3 और USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट शामिल है। डिवाइस में आपको स्टीरियो स्पीकर और IR ब्लास्टर के साथ IP55 रेटिंग भी मिल रही है।


Click it and Unblock the Notifications








