Home
Mobile

Amazon India पर लाइव हुई Honor 200 5G सीरीज की माइक्रोसाइट, जल्द लॉन्च होने की संभांवना

Honor ने हाल ही में भारत में Honor 200 5G सीरीज के लॉन्च होने की पुष्टि की है और अब इस सीरीज की Amazon India पर माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। बता दें कि यह लाइव इसकी उपलब्धता की पुष्टि करती है और भारतीय बाजार में इस फोन को पेश करने की कंपनी की स्ट्रेटजी को भी दर्शाती है।

Amazon पर लाइव हुआ पेज इस बात को कन्फर्म करता है कि यह फोन सिनेमैटिक फोटोग्राफी कैपिसिटी वाले कैमरे और कर्व्ड डिस्पले के साथ लॉन्च होगा। साथ ही कंपनी अपने इस फोन में इस बार प्री-इंस्टॉल किए गए ऐप्स, एडवरटाइजमेंट्स और प्रदर्शन में गिरवाट की समस्या को भी दूर करना पर फोकस करेगी।

Amazon India पर लाइव हुई Honor 200 5G सीरीज की माइक्रोसाइट

MagicOS 8.0 का मिलेगा अपडेट

खबरें सामने आ रही हैं कि Honor 200 5G सीरीज MagicOS 8.0 अपडेट के साथ मार्केट में एंट्री ले सकती है। इस बात का जिक्र HTech के CEO माधव सेठ ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। उन्होंने यह भी कहा था कि भारत में Honor 200 5G सीरीज के लॉन्च के साथ ही Honor के अन्य स्मार्टफोन्स को भी MagicOS 8.0 से अपडेट दिया जाएगा।

इस महीने के पहले हफ्ते में आ सकता है Honor 200 5G

फिलहाल इस फोन की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन ऐसी उम्मीद है कि कंपनी इसे महीने के पहले हफ्ते में ही लॉन्च कर सकती है। इसी बीच ऐसी संभांवना भी जताई जा रही है कि सीरीज Honor Choice Earbuds X5e के साथ आ सकती है, जिसे हाल ही में भारत के BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। हाल ही में इस सीरीज को यूरोपियन मार्केट में लॉन्च किया गया था। लेकिन अब यह भारत में भी जल्द ही नजर आने वाली है।

Amazon India पर लाइव हुई Honor 200 5G सीरीज की माइक्रोसाइट

Honor 200 5G सीरीज के स्पेसिफिकेशंस

Honor 200 5G सीरीज 6.7 इंच की वाइड कर्व्ड स्क्रीन के साथ आएगा, जिसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश और 4,000nits की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। इस फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का पोर्ट्रेट मेन कैमरा मिलेगा, जिसके साथ 50MP का टेलीफोटो कैमरा, 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल व्यू और 2,5cm का अल्ट्रा-शॉर्ट फोकस वाला मैक्रो कैमरा दिया जाएगा।

Honor 200 5G वेनिला मॉडल Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर द्वारा संचालित है। वहीं इस फोन में 5200mAh की बैटरी दी जाएगी, जो कि 100W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Honor 200 5G series microsite goes live on Amazon India, likely to launch soon
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X