दमदार कैमरा क्वालिटी के साथ भारत में आया Honor 200 Lite 5G, कीमत कर देगी हैरान
Honor कंपनी ने भारत में अपने लेटेस्ट फोन Honor 200 Lite 5G को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को जून 2024 में ग्लोबली लॉन्च किया गया था, जो कि अब भारत में उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 6.5 इंच की फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दी है।
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी दमदार कैमरा क्वालिटी है। जी हां, ऑनर ने अपने इस फोन में 108MP के कैमरा के साथ मार्केट में उतारा है। इस फोन में फास्ट वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल रहा है। चलिए इस फोन की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स के बारे में जान लेते हैं।

Honor 200 Lite 5G की कीमत और उपलब्धता
Honor 200 Lite 5G को कंपनी ने 17,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। SBI बैंक क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड धारकों को 2000 रुपये की इंस्टिंट छूट भी मिलेगी। छूट के बाद इस फोन को आप मात्र 15,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकेंगे।
डिवाइस 27 सितंबर से Amazon India और Honor India की वेबसाइट पर खरीद के लिए उपलब्ध होगा। Amazon Prime मेंबर्स को को Great Indian Festival के हिस्से के रूप में 26 सितंबर को एक्सेस मिल जाएगा। इस फोन को आप 3 कलर ऑप्शन सियान लेक, स्टारी ब्लू और मिडनाइट ब्लैक में खरीद सकेंगे।
Honor 200 Lite 5G के फीचर्स
डिस्प्ले: Honor 200 Lite 5G में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिल ही है, जो कि अधिकतम ब्राइटनेस 2000 निट्स और हाई ब्राइटनेस मोड 1,200 निट्स के साथ आती है। यह डिवाइस 2412x1080 पिक्सल के रिजॉल्यूशन के साथ विविड विजुअल एक्सपीरियंस प्रोवाइड करता है। स्क्रीन 3,240 Hz PWM डिमिंग रेट और आपकी आंखों को प्रोटेक्शन के लिए TUV रीनलैंड की फ्लिकर फ्री टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। इस फोन में मौजूद 93.7 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो इसके इमर्सिव व्यूइंग को और भी बेहतर बनाता है।
प्रोसेसर: डिवाइस मीडियाटेक डाइमेंशन 6080 चिपसेट द्वारा पावर्ड है। यह फोन एंड्रॉड 14 बेस्ड मैजिक OS 8.0 पर रन करता है।
स्टोरेज: Honor 200 Lite 5G स्मार्टफोन 8GB रैम और 256GB तक के इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जिसके स्टोरेज को वर्चुअली 8GB तक अतिरिक्त स्टोरेज के साथ बढ़ाया जा सकता है।
बैटरी: पावर देने के लिए फोन में 4,500mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो कि फास्ट वायर्ड चार्जिंग 35 वॉट सुपरचार्ज के सपोर्ट के साथ आती है।
कैमरा: कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन में 108MP का मेन कैमरा दिया है, जिसमें 3X फोकस जूम और f/1.75 अपर्चर शामिल है। साथ ही इसमें 5MP का डेप्थ सेंसर और 2MP का मैक्रो लेंस दिया गया है। फोन में सेल्फी लाइट टेक्निक के साथ 50MP का फ्रंट कैमरा शामिल है, जिसे AI पावर्ड वाइड एंगल एडजस्टमेंट द्वारा बढ़ाया जा सकता है।
अन्य: डिवाइस को ड्यूरेबिलिटी की हिसाब से बनाया गया है, ताकि ये लंबे समय तक फरफॉर्म कर सके। इसके लिए यह डिवाइस SGS स्विटजरलैंज द्वारा 5 स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ सर्टिफाइड है। इसका TUV रीनलैंड सर्टिफिकेशन डिस्प्ले ब्लू लाइट फिल्टरिंग, ई-बुक मोड और डार्क मोड जैसी सुविधाओं के साथ आंखों को प्रोटेक्शन देता है।


Click it and Unblock the Notifications








