Honor 200 lite 5G क्या Honor 200 से बेहतर ऑप्शन है?
Honor ने भारत में अपना नया फोन Honor 200 Lite 5G लॉन्च कर दिया है। इसे 6.5 इंच की फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले, बेहतरी कैमरा क्वालिटी और दमदार बैटरी के साथ उपलब्ध कराया गया है।
इस फोन को कंपनी ने मिडरेंज सेगमेंट में पेश किया है। अगर आप भी Honor के लेटेस्ट 200 lite 5G और Honor 200 को लेकर कंफ्यूज हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। इसमें हम इनकी कीमत से लेकर खासियतों तक की तुलना करने जा रहे हैं।

Honor 200 lite 5G vs Honor 200 फीचर्स
डिस्प्ले: Honor 200 Lite 5G में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 2000 है। जबकि, Honor 200 में 120 Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाला 6.70-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है।
प्रोसेसर: ऑनर 200 lite 5G में मीडियाटेक डाइमेंशन 6080 चिपसेट दिया गया है। जबकि, ऑनर 200 में Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर शामिल किया गया है।
ओएस: Honor 200 Lite 5G फोन एंड्रॉड 14 बेस्ड मैजिक OS 8.0 पर रन करता है। जबकि, Honor 200 स्मार्टफोन भी एंड्रॉ़यड 14 पर काम करता है।
स्टोरेज: Honor 200 Lite 5G स्मार्टफोन 8GB रैम और 256GB तक के इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जिसके स्टोरेज को वर्चुअली 8GB तक अतिरिक्त स्टोरेज के साथ बढ़ाया जा सकता है। जबकि, Honor 200 स्मार्टफोन 8GB/ 256GB, 12GB/512GB स्टोरेज ऑप्शन में आता है।
कैमरा: Honor 200 Lite 5G में 108MP का मेन कैमरा दिया है, जिसमें 3X फोकस जूम और f/1.75 अपर्चर शामिल है। साथ ही इसमें 5MP का डेप्थ सेंसर और 2MP का मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी लाइट टेक्निक के साथ 50MP का फ्रंट कैमरा शामिल है, जिसे AI पावर्ड वाइड एंगल एडजस्टमेंट द्वारा बढ़ाया जा सकता है। जबकि, Honor 200 में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। जिसमें 50MP + 12MP + 50MP के लैंस शामिल हैं। सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 50मेगापिक्सल कैमरा है।
बैटरी: Honor 200 Lite 5G को पावर देने के लिए इसमें 4,500mAh की बैटरी दी गई है, जो कि फास्ट वायर्ड चार्जिंग 35W सुपरचार्ज के सपोर्ट के साथ आती है। जबकि, Honor 200 में 5200mAh की बैटरी दी गई है, जो 66W की चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
कीमत और उपलब्धता: Honor 200 Lite 5G को कंपनी ने 17,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। SBI बैंक क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड धारकों को 2000 रुपये की इंस्टिंट छूट भी मिलेगी। छूट के बाद इस फोन को आप मात्र 15,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकेंगे।
डिवाइस 27 सितंबर से Amazon India और Honor India की वेबसाइट पर खरीद के लिए उपलब्ध होगा। Amazon Prime मेंबर्स को को Great Indian Festival के हिस्से के रूप में 26 सितंबर को एक्सेस मिल जाएगा।
जबकि, Honor 200 के 8GB/ 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये, 12GB/ 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है।


Click it and Unblock the Notifications








