Honor 200 Lite भारत में कल होगा लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस से उठा पर्दा
Honor कल यानी 19 सितंबर को भारतीय बाजार में अपना नया हैंडसेट Honor 200 Lite पेश करने वाला है। हालांकि, इसके लॉन्च से पहले ही खास स्पेक्स पर से पर्दा उठ चुका है।
दरअसल आधिकारिक घोषणा से पहले ही ई-कॉमर्स साइट अमेजन की माइक्रोसाइट के जरिए इसकी खास जानकारी सामने आ गई है। चलिए आपको हम आगे Honor 200 Lite में क्या कुछ खास होने वाला है बताते हैं।

Honor 200 Lite स्पेक्स- ऑनर 200 लाइट में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले है। आंखों के तनाव को कम करने और नीली रोशनी को कम करने के लिए इसमें 3240Hz PWM डिमिंग शामिल है।
स्क्रीन में FHD+ रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट होने की उम्मीद की जा रही है। यह स्मार्टफोन Android 14-आधारित MagicOS 8.0 पर चलेगा।

Amazon पर मौजूद माइक्रोसाइट से पता चलता है कि, भारत में आने वाले Honor 200 Lite में वही कैमरा और डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन हैं जो यूरोप में लॉन्च किए गए Honor 200 Lite में हैं।
Amazon की माइक्रोसाइट के अनुसार Honor 200 Lite में f/1.75 अपर्चर वाला 108MP का मेन कैमरा शामिल होगा। इस मेन कैमरे को f/2.4 अपर्चर वाले 2MP मैक्रो यूनिट और 5MP अल्ट्रावाइड/डेप्थ शूटर के साथ जोड़ा जाएगा। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा होन की पुष्टि की गई है।
हॉनर 200 लाइट का यूरोपीय वर्जन मीडियाटेक डाइमेंशन 6080 SoC के साथ आएगा। इस आगामी फोन में 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500 mAh की बैटरी है। हॉनर 200 लाइट ने SGS 5-स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन भी प्राप्त किया है। Honor 200 Lite में स्लिम और लाइट डिजाइन भी होगा, जिसकी मोटाई 6.78mm और वजन 166 ग्राम होगा।
Honor 200 Lite कीमत- ऑनर 200 लाइट 19 सितंबर दोपहर 12 बजे देश में दस्तक देगा। लॉन्च के बाद इसकी बिक्री भारत में Amazon के जरिए की जाएगी। Honor 200 Lite को स्यान लेक, मिडनाइट ब्लैक और स्टारी ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। कीमत की बात करें तो इसे भारतीय बाजार में 20,000 रुपये से 25,000 रुपये के बीच उपलब्ध कराया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications







