भारत में भी अपनी धूम मचाएगा Honor 200 Pro स्मार्टफोन, वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलेगी शानदार कनेक्टिविटी
Honor का जबरदस्त स्मार्टफोन अब भारत में भी अपनी धूम मचाने के लिए तैयार है। यहां हम Honor 200 Pro की बात कर रहे हैं, जो कि बहुत जल्द भारतीय मार्केट में आना वाला है। बता दें कि यह Honor 200 सीरीज का हिस्सा है, जिसे सबसे पहले चीन में लॉन्च किया गया था।
बता दें कि कंपनी ने पहले ही भारत में इस फोन के आने की जानकारी दे दी थी और इस फोन को खासतौर पर Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। Honor 200 Pro को BIS सर्टिफिकेशन पर देखा गया है। भारत में किसी भी प्रोडक्ट की एंट्री के लिए यह सर्टिफिकेशन अनिवार्य है।

Honor 200 Pro के स्पेसिफिकेशंस
BIS सर्टिफिकेशन से यह पता चलता है कि Honor 200 Pro का मॉडल नंबर ELP-NX9 है। इसकी लिस्टिंग से यह पता चलता है कि फोन जल्द ही भारतीय मार्केट में लॉन्च होगा। भारत में लॉन्चिंग के लिए इस फोन को 24 जून 2024 को ही अप्रूवल मिल चुका है।
हालांकि, अभी सिर्फ Honor 200 Pro को ही सर्टिफिकेशन मिला है। लेकिन ऐसी उम्मीद है कि कंपनी देश में स्टैंडर्ड मॉडल भी जल्द लॉन्च करेगी। वहीं अगर इस फोन के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 चिपसेट दिया गया है, जिसे ग्राफिक्स के लिए एंड्रेनो GPU के साथ कनेक्ट किया गया है।
डिस्प्ले: फोन की चिपसेट को 12GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ कनेक्ट किया गया है। इसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 3840 हर्ट्ज PWM डिमिंग और 4000nits तक की पीक ब्राइटनेस के साथ 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
कैमरा: Honor 200 Pro में f/1.9 अपर्चर और OIS के साथ 50MP ओमनीविजन OV50H सेंसर, 2.5 सेमी मैक्रो ऑप्शन के साथ 12MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और OIS के साथ 50MP 2.5x पोर्ट्रेट टेलीफोटो Sony IMX856 सेंसर दिया गया है। सेल्फी की बात करें तो इस फोन के फ्रंट में 50MP Sony IMX 906 सेंसर और 3D डेप्थ सेंसर कैमरा दिया गया है।
बैटरी: Honor 200 Pro में 5,000mAh की बैटरी भी दी गई है, जो कि 100W फास्ट चार्जिंग स्पीड और 66W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इस फोन की कनेक्टिविटी भी बहुत शानदार है। फोन में कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में 5G, 4G VoLTE, Wi-Fi 802, 11ax Bluetooth 5.3, GPS, USB Type-c और NFC शामिल है और सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications