Honor 200 Pro आया BIS पर नजर, भारत में जल्द हो सकती है एंट्री, जानें डिटेल
Honor 200 सीरीज की जल्द अब भारतीय बाजार में भी एंट्री हो सकती है। हालांकि, यहां लाए जानें से पहले ही इसे Honor 200 Pro को घरेलू बाजार चीन में लॉन्च किया जा चुका है।
दरअसल इसे हाल ही में BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है, जिससे इसके भारत में जल्द दस्तक देने के संकेत मिले हैं। BIS सर्टिफिकेशन पर इसकी लिस्टिंग से यह जानकारी मिली है कि, Honor 200 Pro का मॉडल नंबर ELP-NX9 है, जिसे 24 जून, 2024 को मंजूरी दी गई है।

हालांकि नाम का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन 200 सीरीज के ग्लोबल लॉन्च से यह कंफर्म होता है कि, यह मॉडल प्रो वेरिएंट से रिलेटेड है। वर्तमान में, BIS डेटाबेस पर केवल प्रो मॉडल दिखाई देता है।
पिछले लीक की मानें तो Honor 200 Pro में 1.5K रिज़ॉल्यूशन वाला डिस्प्ले और सिंगल पंच-होल कटआउट होगा। डिस्प्ले को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें हॉनर 100 प्रो की तरह थोड़ा घुमावदार डिजाइन देखने को मिल सकता है।

लीक में ही इसके कैमरा को लेकर बताया गया है कि, इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ 50-मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा, जो हाई-एंड स्मार्टफोन में एक मानक विशेषता है। इसके अलावा 2.5x ऑप्टिकल जूम और एक पावरफुल 50x डिजिटल जूम क्षमता वाला 32 मेगापिक्सल का टेलीफ़ोटो लेंस होने दिए जानें की उम्मीद है।
हुड के नीचे Honor 200 Pro को क्वालकॉम के टॉप-ऑफ़-द-लाइन स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिप द्वारा संचालित होने की खबर है। वहीं इसके वेनिला Honor 200 में Snapdragon 8s Gen 3 दिए जाने की उम्मीद है, जो समान कोर आर्किटेक्चर ऑफर करता है।

कीमत और अन्य विवरण की फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है, उम्मीद की जा रही है कि, आने वाले दिनों में इससे जुड़ी और ज्यादा डिटेल सामने आ सकता है।
Honor 200 Pro के ग्लोबल वेरिएंट की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम है, जो 50MP का फ्रंट कैमरा के साथ 50MP का मेन सेंसर, 50MP का टेलीफोटो लेंस और 12MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर से लैस है।
इसकी कीमत की बात करें तो ग्लोबल बाजार में इसके 12GB रैम और 512GB की कीमत GBP 699.99 यानी लगभग 74,800 रुपये से शुरू होती है।


Click it and Unblock the Notifications







