Honor 200 Series की अमेज़न माइक्रोसाइट लाइव, यहां जानें कीमत व फीचर
Honor जल्द ही अपने 200 सीरीज को भारत में लॉन्च करने जा रहा है। जिसके लिए इस आगामी फोन का लैंडिंग पेज Amazon पर लाइव हो चुका है, जिससे यह कंफर्म हो गया है कि, इसकी बिक्री अमेजन के जरिए होगी। इसके अलावा इसकी लॉन्चिंग टाइमलाइन भी ऑनलाइन हो चुकी है। आइए आगे डिटेल्स जानते हैं।
Honor 200 सीरीज को देश में अगले महीने यानी की जुलाई पेश किया जा सकता है। हालांकि, अभी इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। देश में लाए जानें से पहले इस सीरीज को चीन में लॉन्च किया गया है, जिससे इसके खासियत सामने आ चुके हैं।

कीमत- Honor 200 की शुरूआती कीमत CNY 2,699 (करीब 31,000 रुपये) है, जबकि प्रो मॉडल को CNY 3,499 (करीब 40,000 रुपये) शुरुआती कीमत के साथ लाया गया है। हॉनर 200 सीरीज़ का ग्लोबल लॉन्च 12 जून को पेरिस में आयोजित होगा।
Honor 200 सीरीज में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7 इंच का कर्व्ड OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 4,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। परफॉर्मेंस के लिए Honor 200 में स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट और प्रो मॉडल में स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 SoC चिपसेट दिया गया है। यह फोन Android 14-आधारित MagicOS 8.0 पर काम करेंगे।
कैमरा- Honor 200 में OIS के साथ 50MP Sony IMX906 प्राइमरी कैमरा, OIS और 2.5x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 20MP Sony IMX856 पोर्ट्रेट-टेलीफोटो कैमरा और 12MP अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है। जबकि, प्रो वेरिएंट में भी इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट वाले सेंसर मिलेंगे, हालांकि, इसका मेन कैमरा 50MP Omnivision OV50H का होगा।
वहीं इसके फ्रंट कैमरे की बात करें तो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों फोन्स में 50 मेगापिक्सल कैमरा शामिल किया गया हैं। वहीं यूजर्स को प्रो मॉडल के फ्रंट पैनल पर 3D डेप्थ सेंसर भी मिल रहा है।
बैटरी- Honor 200 और Honor 200 Pro दोनों में 100W वायर्ड और 66W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,200mAh की बैटरी शामिल होगी। फिलहाल इसके भारत में लॉन्च किए जाने का ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








