Home
Mobile

ग्लोबल बाजार के बाद Honor 200 सीरीज की भारत में होने जा रही एंट्री, लॉन्चिंग टाइमलाइन आई सामने

Honor 200 Series: स्मार्टफोन मेकर कंपनी ऑनर ने अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Honor 200 को चीन के बाद अब ग्लोबल बाजार में लॉन्च कर दिया है। जिसके तहत ब्रांड ने अपने तीन नए हैंडसेट पेश किए हैं।

जिसमें Honor 200, Honro 200 Pro और Honor 200 Lite शामिल हैं। ये तीनों लेटेस्ट फोन्स देखने में काफी आकर्षित डिजाइन और तगड़े फीचर्स के साथ आ रहे हैं।

 ग्लोबल बाजार के बाद Honor 200 सीरीज की भारत में होने जा रही एंट्री

फिलहाल इनकी भारत में कब तक एंट्री होने वाली है, कंपनी ने इसका खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि, ऑनर अपने इस लेटेस्ट सीरीज को इस महीने के आखिर तक ही भारतीय बाजार में उपलब्ध करा सकता है। तो आइए आपको इस सीरीज में मिलने वाले फीचर्स और इसकी कीमत के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Honor 200, 200 Pro की खासियत- दोनों फोन्स के डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन एक समान हैं, यूजर को इसमें 6.78-इंच कर्व्ड OLED डिस्प्ले मिलता है। वहीं परफॉर्मेंस के लिए Honor 200 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 ऑक्टाकोर प्रोसेसर और 200 Pro मॉडल में क्वालकॉम का लेटेस्ट Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है।

 ग्लोबल बाजार के बाद Honor 200 सीरीज की भारत में होने जा रही एंट्री

इसके अलावा इनके कैमरा स्पेसिफिकेशन भी काफी हद तक एक समान है। हालांकि Honor 200 में 1/1.56-इंच मेन सेंसर दिया गया है, जबकि, Honor 200 Pro में 1/1.3-इंच H9000 मेन सेंसर मिलता है।

Honor 200 Pro के स्पेक्स- प्रो मॉडल में कंपनी ने 6.78-इंच FHD+ OLED डिस्प्ले दिया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेटर दिया गया है। यह फोन 12GB/ 512GB स्टोरेज से पैक्ड है।

 ग्लोबल बाजार के बाद Honor 200 सीरीज की भारत में होने जा रही एंट्री

ओएस की बात करें तो यह फोन Android 14-बेस्ड MagicOS 8.0 पर काम करेगा। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि, ये मैजिक पोर्टल और मैजिक कैप्सूल जैसे AI फीचर्स के साथ आ रहा है।

Honor 200 Pro में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। जिसका मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर है।

इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,200mAh की बैटरी दी, जो 100W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा यह फोन 66W वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करने में सक्षम है।

Honor 200, 200 Pro कीमत- Honor 200 को दो वेरिएंट के लॉन्च किया गया है। इसके 8GB/256GB स्टोरेज की कीमत 499EUR यानी लगभग 45,100 रुपये है। जबकि, दूसरे वेरिएंट 12GB/512GB की कीमत 53,000 रुपये है।

वहीं ऑनर ने Honor 200 Pro को सिंगल वेरिएंट में उपलब्ध कराया है। इसके 12GB/512GB वेरिएंट की कीमत कंपनी ने 699 EUR यानी करीब 63,000 रुपये तय किया है। कलर ऑप्शन की बात करें तो Honor 200 Pro मूनलाइट व्हाइट, ब्लैक और ओशियन सियान तीन ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Honor 200 Series India Launch Timeline Tipped Know Price and Features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X