Amazon prima day sale 2024:Honor 200 सीरीज पर भारी छूट, हजारों तक की बचत के साथ खरीदने का मौका
भारत में हाल ही में लॉन्च हुए, Honor 200 सीरीज की सेल Amazon prima day sale 2024 के साथ ही शुरू हो गई है। सेल के तहत ग्राहक ऑनर के इन लेटेस्ट फोन्स को खास ऑफर के साथ अपने घर ला सकते हैं।
Honor ने अपने 200 Series के तहत पेश किए Honor 200 5G और Honor 200 Pro 5G को कई दमदार फीचर्स के साथ तगड़ा कैमरा भी दिया है। तो आइए आपको सेल के दौरान मिलने वाले ऑफर्स से लेकर प्रभावी कीमत तक के बारे में बताते हैं।

Honor 200 Pro 5G पर ऑफर्स- इसके 12GB + 512GB मॉडल की कीमत 57,999 रुपये हैं। लेकिन अमेजॉन प्राइम डे सेल के दौरान 20 और 21 जुलाई को ग्राहक इसे 8000 तक इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।
इसके अलावा ICICI Bank और SBI बैंक क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 3000 तक की छूट दी जा रही है। वहीं ग्राहक चुनिंदा स्टोर्स में 8499 में मुफ्त ओनर गिफ्ट का फायदा ले सकते हैं या फिर किसकी जगह 2000 के कूपन लाभ ले सकेंगे।

Honor 200 5G पर ऑफर्स- Honor 200 5G के 8GB/ 256GB वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये और 12GB/512GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है। इस फोन को दो कलर ऑप्शन Black और Moonlight White में खरीदा जा सकता है।
वहीं अमेजन प्राइम डे सेल के दौरान Honor 200 5G पर भी 2000 का बैंक ऑफर और 1000 का इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। इसके अलावा ग्राहक को चुनिंदा मेनलाइनन स्टोर्स में 8,499 के ऑनर गिफ्ट का भी लाभ ऑफर किया जा रहा है, या फिर 2000 रुपये के इंस्टेंट कूपन डिस्काउंट का लाभ ले सकते हैं।

नए ऑफर्स के साथ ऑनर 200 5जी के 8GB/ 256GB वेरिएंट को केवल 29,999 रुपये इफेक्टिव कीमत में खरीदा जा सकता है।
Honor 200 5G स्पेक्स- इसमें कंपनी ने 1.5K रिजॉल्यूशन (1200x2664 पिक्सल), 120Hz रिफ्रेश रेट, 4000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 10-बिट कलर्स, 3840Hz PWM डिमिंग के साथ 6.7 इंच कर्व्ड OLED डिस्प्ले दी है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें Octa-Core Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट शामिल किया गया है, जो 12GB तक रैम और 512GB तक इन-बिल्ट स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
कैमरा- इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो OIS के साथ 50MP f/1.9 प्राइमरी सेंसर, 12MP f/2.2 अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और OIS और 2.5x ऑप्टिकल जूम के साथ 5MP f/2.4 टेलीफोटो सेंसर से लैस है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP f/2.2 सेंसर मौजूद है।
बैटरी: Honor 200 5G को पावर देने के लिए 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5200mAh की बैटरी दी गई है। अन्य फीचर की बात करें तो यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड MagicOS 8.0 पर रन करता है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, NFC, Bluetooth v5.3 और USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट शामिल है।
Honor 200 Pro 5G स्पेक्स - Honor 200 Pro 5G में 1.5K रिजॉल्यूशन (1224x2700 पिक्सल), 120Hz रिफ्रेश रेट,4,000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 10-बिट कलर्स, 3840Hz PWM डिमिंग के साथ 6.8 इंच कर्व्ड OLED HDR डिस्प्ले दी गई है।
परफॉर्मेंस के लिए फोन में Octa-Core Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट मिल रहा है। जो 12GB तक रैम और 512GB तक इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है।
कैमरा: फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जो OIS के साथ 50MP f/1.9 प्राइमरी सेंसर, 12MP f/2.2 अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और OIS एवं 2.5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP f/2.4 टेलीफोटो सेंसर से लैस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP f/2.1 सेंसर दिया गया है, जिसे 3D डेप्थ के साथ कनेक्ट किया गया है।
बैटरी: इस फोन में 100 वॉट फास्ट वायर्ड सपोर्ट और 66 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5200mAh की बैटरी दी गई है। अन्य फीचर्स की बात करें तो यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड MagicOS 8.0 पर काम करेगा। कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi 6, NFC, Bluetooth v5.3 और USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications








