Honor 200 Series Roundup: भारत में आज होगा लॉन्च, संभावित कीमत, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और बहुत कुछ
Honor 200 Series Roundup: Honor आज अपना मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन Honor 200 सीरीज को भारत में लॉन्च करने जा रहा है। जिसके तहत कंपनी अपने दो नए फोन Honor 200 5G और Honor 200 Pro 5G को लॉन्च करेगी।
हालांकि, इसके लॉन्च से पहले ही इस डिवाइस के कई फीचर्स सामने आ चुके हैं। तो चलिए आपको आगे ऑनर 200 सीरीज के भारतीय वेरिएंय की खुबियों से रूबरू करवाते हैं। यह फोन फास्ट चार्जिंग वाली पावरहाउस बैटरी के साथ दस्तक देगा।

Honor 200 और Honor 200 Pro दोनों में ही 5,200mAh की बड़ी बैटरी शामिल की जाएगी, जो इस सेगमेंट की पहली सेकंड-जेनरेशन सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है। यह टेक्नोलॉजी को इलेक्ट्रिक वाहनों में पाया जाता है।
फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की बात करें तो प्रो मॉडल में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। कंपनी के अनुसार यह मात्र 41 मिनट में बैटरी को पूरी तरह से चार्ज करने में सक्षम है। इसके अलावा Pro 66W वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा।

बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए Honor 200 में Snapdragon 7 Gen 3 और 200 Pro में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर शामिल होगा।
इसके अलावा Pro वेरिएंट में टेलीकम्युनिकेशन और इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए Honor C1 + RF एन्हांसमेंट चिपसेट भी दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो 200 सीरीज में 12GB रैम और 512GB स्टोरेज मिलेगी।

बता दें, ये दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड मैजिकओएस 8.0 पर काम करेंगे। जिन्हें बिक्री के लिए भारत में ई-कॉमर्स साइट Amazon पर उपलब्ध कराया जाएगा।
गौरतलब है कि, इस डिवाइस को यूरोप और चीन में पहले ही लॉन्च कर दिया गया है। ग्लोबल मार्केट के अनुसार इसके स्टैण्डर्ड मॉडल की शुरूआती कीमत करीब 53,500 रुपये तय की जा सकती है, जबकि प्रो वेरिएंट की भारत में कीमत लगभग 74,800 रुपये होने की उम्मीद है।
Honor 200 सीरीज में 6.7-inch का क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले मिल सकता है, जो सेंटर पंच होल कटआउट के साथ आएगा। वहीं प्रो मॉडल में कंपनी ने 6.78-इंच का क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले देगी, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और पिल्ड शेप कटआउट के साथ आएगा।
क्या हो सकते हैं फीचर्स- Honor 200 सीरीज में 50MP का मेन लेंस, 50MP का टेलीफोटो लेंस और 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिलेगा। स्टैंडर्ड वेरिएंट में कंपनी 32MP का टेलीफोटो लेंस देगी। वहीं इस सीरीज में 50MP का सेल्फी कैमरा भी मिलेगा। प्रो वेरिएंट में 50MP + 2MP का डुअल सेल्फी कैमरा मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








