Honor 200 सीरीज में मिलेगी 5,200mAh की बड़ी बैटरी, जानें लॉन्चिंग डेट से लेकर फीचर्स
स्मार्टफोन में तहलका मचाने के लिए Honor अपनी Honor 200 सीरीज को भारत में पेश करने जा रहा है। Honor 200 सीरीज 18 जुलाई को भारतीय मार्केट में एंट्री लेगी। लेकिन कंपनी समय-समय पर इस सीरीज की लॉन्चिंग के पहले नई डिटेल्स पेश करती रहती है।
फिलहाल इस सीरीज की बैटरी और प्रोसेसर से जुड़ी कुछ जानकारी सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक, इसमें Snapdragon प्रोसेसर देखने को मिलेगा। चलिए इस सीरीज से जुड़ी जानकारी को विस्तार से समझ लेते हैं।

फास्ट चार्जिंग वाली मिलेगी बैटरी
Honor 200 और Honor 200 Pro दोनों ही स्मार्टफोन 5,200mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च होंगे। यह बैटरी इस सेगमेंट की पहली सेकंड-जनरेशन सिलिकॉन-कार्बन बैटरी होगी। इस टेक्नोलॉजी को इलेक्ट्रॉनिक वाहनों में देखा जाता है। यह टेक्नोलॉजी ठंडे वाचावरण में भी बेहतरीन परफॉर्मेंस दे सकती है।
Honor 200 Pro मॉडल में 100 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा। कंपनी दावा करती है कि यह फोन सिर्फ 41 मिनट में बैटरी को फुली चार्ज कर सकता है। साथ ही प्रो मॉडल 66 वाट वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।
Honor 200 Pro में मिलेगा हाई प्रोसेसर
Honor 200 Pro की परफॉर्मेंस बेहतर है। इसमें थर्मल मैनेजमेंट एक महत्वपूर्ण रोल प्ले करता है। स्मार्टफोन में स्टेनलेस स्टीर वेपर चैंबर भी दिया गया है, जिसका हीट डिसिपेशन एरिया 36,881mm है।
कंपनी का कहना है कि Honor 90 की तुलना में Honor 200 Pro फोन 10% बेहतर है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि आपका फोन ज्यादा काम करने के बाद भी गर्म नहीं होगा। इस सीरीज के प्रो वेरिएंट में Snapdragon 8s Gen 3 मोबाइल प्लेटफॉर्म है, जिसमें स्मूथ और सीमलेस परफॉर्मेंस के लिए 3GHz तक की CPU क्लॉक स्पीड मिलती है।


Click it and Unblock the Notifications








