इन तगड़े फीचर्स के साथ दिसंबर के पहले हफ्ते में लॉन्च होगी Honor 300 सीरीज
Honor ने सभी के इंतजार को खत्म करते हुए, अपने आगामी 300 सीरीज की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। कंपनी के अनुसार Honor 300 सीरीज को अगले महीने यानी दिसंबर के पहले हफ्ते में ही चीन में लॉन्च किया जाएगा।
आपको बता दें, ब्रांड अपने इस अपकमिंग 300 सीरीज को काफी समय से टीज कर रहा था। तो चलिए आपको इस सीरीज की लॉन्च डेट से लेकर इसके क्या कुछ खास होने वाला है, विस्तार से बताते हैं।

Honor 300 सीरीज लॉन्च डेट
चीन में ऑनर 300 सीरीज 2 दिसंबर को लॉन्च होगा। इस लाइनअप में कंपनी तीन नए स्मार्टफोन Honor 300, 300 Pro और 300 Ultra को पेश करेगी। इन तीनों फोन्स का रियर डिजाइन काफी मिलता-जुलता हो सकता है।
क्या कुछ उम्मीद कर सकते हैं
Honor 300 सीरीज में डिजाइन से लेकर फीचर्स के आधार पर बदलाव देखने को मिलेंगी। 300 Pro और 300 Ultra में एक घुमावदार स्क्रीन होगी, जिसमें टॉप पर दो सेल्फी कैमरा के लिए एक कटऑउट होगा, जबकि वेनिला मॉडल ऑनर 300 में फ्लैट डिस्प्ले और सिंगल होल-पंच कटआउट होगा।
वहीं अगर Pro और Ultra मॉडल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। जबकि, वेनिला 300 डुअल कैमरा सिस्टम के साथ आएगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा शामिल होगा।
ऑनर 300 में स्नैपड्रैगन 7 सीरीज प्रोसेसर मिल सकता है। यह चार वेरिएंट्स 8GB/256GB, 12GB/256GB, 12GB/512GB और 16GB/512GB में उपलब्ध होगा। इसमें 5300mAh तक की बैटरी शामिल की जाएगी, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। इसकी बैटरी बड़ी होने के बाद भी यह 6.97मिमी पतला होगा।
वहीं प्रो और अल्ट्रा मॉडल की बात करें तो इसे पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट के साथ लाया जा सकता है। दोनों मॉडल में कंपनी 5300mAh की बैटरी और 100W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट होगा। इसके अलावा इसमें वायरलेस चार्जिंग दिए जानें की भी उम्मीद है।
कलर ऑप्शन की बात करें तो Honor 300 का वेनिला मॉडल चार कलर लुयान पर्पल, कैंगशान ग्रे, चाका ग्रीन और यूलोंग स्नो में उपलब्ध होगा , जबकि प्रो और अल्ट्रा मॉडल व्हाइट और ब्लैक कलर ऑप्शन में उपल्बध होगा।


Click it and Unblock the Notifications







