Home
Mobile

ऑनर 5सी : 5 कारण, क्यों बवाल मचा रहा है ये बजट स्मार्टफोन!

By Agrahi

हुवावे की सब ब्रांड ऑनर ने कुछ ही हफ़्तों पहले ऑनर 5सी स्मार्टफोन लॉन्च किया है। ऑनर के इस शानदार फोन में कई बड़े और कीमत ब्रांड फोन को कड़ी टक्कर दी है। ऑनर 5सी अपनी लॉन्च के बाद से ही मार्केट में तूफान मचा रहा है। ऑनर का यह फोन अच्छे लुक्स के साथ पावरफुल स्पेसीफिकेशन का भी मिक्सचर है।

ऑनर 5सी की कीमत 10,999 रुपए रखी गई है। इस कीमत में आपको मार्केट में कई स्मार्टफोन मिलेंगे लेकिन उन स्मार्टफोन के फीचर्स कुछ खास नहीं होते। जबकि ऑनर 5सी, मिड रेंज स्मार्टफोन फोन होने के बाद भी हाई एंड स्मार्टफोन के फीचर्स के साथ आता है।

प्रीमियम मेटल बॉडी

प्रीमियम मेटल बॉडी

वो समय अब चला गया जब मेटल बॉडी स्मार्टफोन भारी भरकम कीमत के साथ आते थे। ऑनर 5सी एयरक्राफ्ट ग्रेड एल्युमीनियम एलाय बॉडी का है। ऑनर कम कीमत में आपको मेटल बॉडी का प्रीमियम लुक देता है।

वजन में हल्का

वजन में हल्का

मेटल बॉडी होने के बावजूद ऑनर 5सी वजन में काफी हल्का जिससे इसे कैरी करना बेहद आसान हो जाता है। खासकर उन लोगों के लिए यह अच्छा है जो फोन पर लम्बी बातें करते हैं, या फिर पूरा दिन फोन पर लगे रहते हैं।

शानदार डिस्प्ले

शानदार डिस्प्ले

यदि एक फोन में अच्छा डिस्प्ले हो तो उस फोन के लुक्स और भी शानदार हो जाते हैं। ऑनर 5सी में भी आपको एक बेहतरीन डिस्प्ले मिलता है। ऑनर 5C में 5.2इंच का फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1920*1080 पिक्सल।

मल्टीटास्किंग और गेम्स के लिए शानदार

मल्टीटास्किंग और गेम्स के लिए शानदार

इस फोन में ऑक्टा कोर किरिन 650 16nm, माली टी830 GPU प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जो कि काफी स्मूथ और लाइट परफॉरमेंस देती है। यह फोन इस फीचर के साथ काफी कमाल कर सकता है। यह हैवी ग्राफ़िक गेम्स के लिए भी शानदार है।

फ़ास्ट फिंगरप्रिंट स्कैनर और टाइप सी पोर्ट

फ़ास्ट फिंगरप्रिंट स्कैनर और टाइप सी पोर्ट

इस फोन में शानदार फिंगरप्रिंट स्कैनर है जो कि 0.5 सेकंड्स में ही डिवाइस को अनलॉक कर सकता है। फोन में आपको यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है। जो कनेक्टिविटी के लिए बेहद अच्छा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Honor 5C: 5 reasons why it is a visual treat. All about Honor 5C in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X