Home
Mobile

ऑनर 5C: दमदार बैटरी, पावरफुल परफॉरमेंस और भी बहुत है खास

By Agrahi

स्मार्टफोन मार्केट में ऑनर ने जब से कदम रखे हैं तभी से स्मार्टफोन का एक लेवल सेट हो चुका है। लोगों को कंपनी से काफी उम्मीदें हैं। ऑनर ने न केवल दमदार स्पेसिफिकेशन वाले फोन दिए हैं बल्कि बेहतर परफॉरमेंस भी दी है। यही कारण है कि उपभोक्ताओं की पसंद भी ऑनर है।

कंपनी ने हाल ही में अपना नया बजट स्मार्टफोन ऑनर 5सी पेश किया है। आपको बता दें कि ये बजट स्मार्टफोन होने के साथ साथ काफी दमदार फीचर्स वाला फोन है। इस फोन की कीमत केवल 10,999 रुपए है, जो कि ऐसे शानदार फीचर्स के लिए काफी सही है। तो देर किस बात कि आइए जानते हैं इसके खास फीचर्स-

#1

#1

ऑनर 5सी में 3000mah की दमदार बैटरी दी गई है। जो कि फोन लम्बे समय तक चार्ज के लिए काफी है। साथ ही इस कीमत में फोन की ऐसी परफॉरमेंस कम ही देखने को मिलती है।

#2

#2

इस फोन में ऑक्टा कोर किरिन 650 16nm, माली टी830 GPU प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। 16nm चिपसेट, 28nm चिपसेट से तेज और बढ़िया परफॉरमेंस देता है। यह चिपसेट प्रोसेसिंग स्पीड को 65 प्रतिशत बढ़ाता है और पॉवर की खपत को 40 प्रतिशत कम करता है।

#3

#3

यह बजट स्मार्टफोन एंड्रायड के लेटेस्ट वर्जन 6.0 मार्शमेलो पर काम करता है। जिसके साथ ही फोन में सभी रीसेंट बदलाव भी उपभोक्ता को मिलते हैं। ऑनर ने इस फोन में अपना ईएमयूआई 4.1 ओएस इस्तेमाल किया है।

#4

#4

ऑनर 5सी एयरक्राफ्ट ग्रेड एल्युमीनियम एलाय बॉडी का है। यह फोन को काफी प्रीमियम लुक देती और साथ इसे आकर्षक भी बनता है। फोन काफी मजबूत और शानदार दिखाई देता है। यह काफी लाइट है जिससे इसे कैरी करना काफी आसान हो जाता है।

#5

#5

ऑनर 5C में 5.2इंच का फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1920*1080 पिक्सल। यह फोन अच्छी क्वालिटी की पिक्चर देता है और आँखों के लिए एक सुखद अनुभव।

Best Mobiles in India

English summary
Honor 5C with powerful battery is an awesome partner for long journeys: Top 3 Reasons
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X