Home
Mobile

बजट रेंज में लॉन्च हुआ नया Honor 6a, शानदार हैं फीचर्स

ऑनर ने अपना नया स्मार्टफोन ऑनर 6ए लॉन्च कर दिया है, यह फोन कई शानदार फीचर्स के साथ आता है।

By Agrahi

हुवावे की सब ब्रांड ऑनर ने कुछ ही समय पहले इस बात की घोषणा की थी कि वो जल्द ही कुछ प्रोडक्ट्स को लॉन्च करेंगे। अपनी बात को रखते हुए कंपनी ने 23 मई को एक इवेंट के दौरान नया स्मार्टफोन ऑनर 6ए लॉन्च किया है।

बजट रेंज में लॉन्च हुआ नया Honor 6a, शानदार हैं फीचर्स

ऑनर का यह नया स्मार्टफोन 6ए, कंपनी के पिछले साल लॉन्च हुए फोन 5ए का सक्सेसर है। यह डिवाइस एक स्लीक डिज़ाइन और बेहतर फीचर्स के साथ आता है। बता दें कि इससे पहले भी ऑनर ने साल 2017 में कुछ स्मा

ऑनर के लॉन्च इवेंट से काफी उम्मीदें थी कि कंपनी खबरों में चल रहे ऑनर 9 को पेश को कर सकता है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। ऑनर 6ए की बात करें तो कुछ मायने में ये अपने प्रीडेसेसर से बेहतर मालूम होता है। यदि आप एक मिड रेंज स्मार्टफोन देख रहे हैं, तो आपको यकीनन इस फोन को चेक करना चाहिए।

डिज़ाइन

डिज़ाइन

ऑनर 6ए मेटल बैक प्लेट के साथ आता है। फोन में एक सिंगल रियर कैमरा दिया गया है, जिसके साथ ही एलईडी फ़्लैश भी है। फ्रंट से यह फोन काफी कुछ ऑनर 5ए की तरह दिखता है। ऑनर के इस फोन में फिजिकल होम बटन नहीं दिया गया है।

डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर

डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर

फोन में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले है, जो कि ऑनर 5ए में भी देखने को मिला था। यह फोन एंड्रायड 7.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस पर हुवावे का अपना ईएमयूआई 5.1 ओएस भी दिया गया है।

प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज

प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज

ऑनर 6ए में स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट दिया गया है। फोन दो रैम और स्टोरेज में आता है, इसका बेसिक वैरिएंट 2 जीबी रैम और 16 जीबी रोम और अन्य वैरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी रोम वैरिएंट में आएगा।

कीमत

कीमत

ऑनर 6ए का 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वैरिएंट सीएनवाई 799 यानी करीब 7,500 रुपए का है। वहीँ 3जीबी रैम और 32 जीबी मॉडल फोन सीएनवाई 999 का है, यानी 9,400 रुपए कीमत का।

 
Best Mobiles in India

English summary
Honor 6A with 5-inch HD display and SD 435 SoC launched. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X