ऑनर 8 प्रो में है डूअल कैमरा और 6जीबी रैम, वनप्लस 5 को देगा टक्कर
हुवावे का ऑनर 8 प्रो भारत में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी का यह फोन वैसे तो 23 जून को भारत में पेश कर दिया गया था, लेकिन कंपनी तब इसकी कीमत के बारे में कोई जानकरी नहीं दी थी। आज कंपनी ने फोन की कीमत की घोषणा कर दी है, इसकी कीमत 29,999 रुपए रखी गई है।
ऑनर ने इस बात की जानकारी पहले ही दे दी है कि यह स्मार्टफोन ऑनर 8 प्रो ऑनलाइन रिटेलर अमेज़न पर पर एक्सक्लूसिव होगा। इसकी सेल अमेज़न पर 10 जुलाई को शाम 6 बजे से शुरू होगी। कंपनी का यह फोन मिडनाईट ब्लैक और नेवी ब्लू कर वैरिएंट में लॉन्च किया गया है।

यह स्मार्टफोन कंपनी के ऑनर 8 का अपग्रेड वैरिएंट है और इसमें बेहतर फीचर्स, स्पेक्स, रैम और डूअल कैमरा सेटअप दिया गया है। तो चलिए जानते हैं फोन के अन्य और खास फीचर्स-
डिस्प्ले और डिज़ाइन
ऑनर 8 प्रो ग्लास और मेटल से बनाया गया है। यह कॉम्बिनेशन फोन को प्रीमियम लुक देता है और साथ ही इसे मजबूत भी बनाता है। इस फोन में 2.5डी कर्व्ड ग्लास दिया गया है। इस फोन में 5.7 इंच का एलटीपीएस एलसीड डिस्प्ले है और साथ ही इसमें गोरिला ग्लास 5 प्रोटेक्शन भी दी गई है।
हार्डवेयर और ओएस
ऑनर 8 प्रो में कंपनी का किरिन 960 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 6जीबी की रैम भी है और इसकी इंटरनल मैमोरी 128जीबी की है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड कि मदद से बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रायड 7.0 ओएस पर काम करता है।
कैमरा
हुवावे ऑनर का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन 12एमपी डूअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें लेइका लेंस का प्रयोग किया गया है। यह डूअल कैमरा शानदार रिजल्ट देता है। यह 4के विडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकता है। इस फोन में 8 एमपी का फ्रंट कैमरा है।
कनेक्टिविटी और बैटरी
ऑनर 8 प्रो स्मार्टफोन में 4000mAh बैटरी दी गई है। इस फोन में ब्लूटूथ 4.2, वाईफाई, हाइब्रिड सिम कार्ड स्लॉट, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एनफीसी, जीपीएस और आईआर ब्लास्टर दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications