Home
Mobile

भारत में लॉन्च से पहले Honor 90 5G के कीमत और स्पेसिफिकेशन्स लीक, जानें सभी डिटेल्स

Honor 90 5G Leakes: स्मार्टफोन ब्रांड ऑनर जल्द ही भारत वापसी कर रहा है। जिसके तहत कंपनी अपने नए स्मार्टफोन Honor 90 5G को भारतीय मार्केट में लॉन्च करने वाली है। हालांकि भारत में लॉन्च से पहले ही इस फोन की एंट्री चीनी मार्केट में हो चुकी है। इस अपकमिंग फोन को लेकर पिछले कई दिनों से लगातार कई लीक्स सामने आ रहे हैं। जिससे इसके सितंबर में दस्तक देने की उम्मीद है। नई रिपोर्ट में इस फोन के संभावित दाम और फीचर्स का खुलासा हुआ है। तो चलिए आपको इस फोन की लीक जानकारी के बारे में विस्तार से बताते हैं।

आपको बता दें, ऑनर 90 5जी को एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध कराया जाएगा। जिसके लिए ई-कॉमर्स साइट पर पहले ही फोन के लिए एक टीजर पेज भी तैयार कर दिया गया है। HonorTech के सीईओ माधव सेठ ने अभी कुछ दिनों पहले ही इस बात की पुष्टि की थी कि, इस स्मार्टफोन को Google Apps और सर्विसेज के साथ लाया जाएगा। इसके अलावा फोन ऐंड्रॉयड 13 के साथ आएगा और दो साल तक इसमें OS अपडेट मिलेंगे। साथ ही साथ इसमें 3 साल तक सिक्यॉरिटी अपडेट की भी मिलने की खबर आ रही है। सीईओ के अनुसार उपभोक्ता को फोन में क्लीन और ब्लोटवेयर-फ्री सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलेगा।

Honor 90 5G लीक कीमत

फेमस टिप्स्टर योगेश बरार ने इस आगामी फोन के स्पेसिफिकेशन्स को अपने X (ट्विटर) अकाउंट पर शेयर किए हैं। जिसके अनुसार इस स्मार्टफोन की कीमत भारतीय बाजार में 30 हजार से लेकर 40 हजार तक तय किया जा सकता है। इस फोन को कंपनी ब्लैक , ग्रीन और सिल्वर कलर ऑप्शन में लॉन्च करेगी।

Honor 90 5G संभावित स्पेसिफिकेशन्स

Honor 90 5G में 6.7 इंच कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 1.5K रेजॉलूशन के साथ आएगी। इस फोन की स्क्रीन 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट ऑफर करेगी। कंपनी अपने इस डिवाइस को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 1 प्रोसेसर से लैस कर सकती है। इसमें 12 GB तक रैम और 256 GB तक स्टोरेज मिल सकता है। भारत में ऑनर 16 GB रैम और 512 GB स्टोरेज वाले टॉप-ऐंड वेरियंट को फिलहाल लॉन्च नहीं कर रहा है। इसे ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड MagicOS 7.1, अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और मोनो स्पीकर के साथ पेश किया जा सकता है।

भारत में लॉन्च से पहले Honor 90 5G के कीमत और स्पेसिफिकेशन्स लीक, जाने

फिलहाल इसके भारत वेरिएंट में मिलने वाले कैमरा सेटअप को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन ग्लोबल वेरियंट में इसे 50MP सेल्फी कैमरा के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही 200MP का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं बैटरी बैकअप के लिए फोन में 66W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Honor 90 5G can include Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 processor. Along with this, it will be launched in India with 12 GB RAM and up to 256 GB storage.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X