Home
Mobile

Honor के दो स्मार्टफोन लॉन्च, मिल रहा 200MP कैमरा, 90W का सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत

Honor के दो स्मार्टफोन Honor 90 और 90 Pro लॉन्च, जानें कीमत

Honor 90, Honor 90 Pro Launched: ऑनर ने अपने दो नए स्मार्टफोन Honor 90 और Honor 90 Pro को लॉन्च कर दिया है। ये दोनों ही स्मार्टफोन 200 मेगापिक्सल कैमरा और कई दमदार फीचर्स से लैस हैं। इस लेटेस्ट हैंडसेट में यूजर्स को 2 GB रैम व 16 GB रैम के साथ 256 GB व 512 GB इनबिल्ट स्टोरेज ऑप्शन मिल रहा है। Honor ने अपने इस नए सीरीज को पिछले साल (2022) में लॉन्च किए ऑनर 80 सीरीज की अपग्रेड के तौर पर पेश किया है। चलिए आपको इन लेटेस्ट फोन्स की कीमत से लेकर फीचर्स तक की जानकारी डिटेल में बताते हैं।

Honor 90 के स्पेसिफिकेशंस

Honor 90 में यूजर्स को 6.7 इंच (2664×1200 पिक्सल) फुलएचडी+ OLED क्वा कर्व्ड डिस्प्ले मिल रहा है। जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। यह 1600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। कंपनी अपने इस हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 1 मोबाइल प्लैटफॉर्म को शामिल किया है। इसके अलावा इसमें ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 644GPU को भी शामिल किया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें अपर्चर एफ/1.9 और एलईडी फ्लैश के साथ 200 मेगापिक्सल प्राइमरी, अपर्चर एफ/2.2 के साथ 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड, अपर्चर एफ/2.4 के साथ 2 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर मिल रहा है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन के फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ ऑफ फील्ड सेंसर दिया गया है। पावर देने के लिए ऑनर के 5000mAh की एक बड़ी बैटरी दी गई है। जो 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ रहा है। दोनों ही डिवाइस को कंपनी ने मिडनाइट ब्लैक, डायमंड सिल्वर, पीकॉक ब्लू और एमरेल्ड ग्रीन कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है।

Honor 90 Pro में यूजर्स को 6.78 इंच (2700×1224 पिक्सल) फुलएचडी+ OLED क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। जो120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। ये स्क्रीन 1600 निट्स की पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। इसमें आपको 3 गीगाहर्ट्ज तक ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 4nm मोबाइल प्लैटफॉर्म मिल रहा है। इस हैंडसेट में कंपनी ने ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 730 GPU को शामिल किया है। कैमरे की बात करें तो 90 Pro में आपको अपर्चर एफ/1.9 के साथ 200 मेगापिक्सल सैमसंग HP3 सेंसर मिल रहा है। इसके अलावा 32 मेगापिक्सल टेलिफोटो 68mm सेंसर को शामिल किया गया है, जो अपर्चर एफ/2.2 और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ आ रहा है। इसमें यूजर्स को सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ ऑफ फील्ड सेंसर मिल रहा है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W SuperCharge फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आ रहा है।

Honor के दो स्मार्टफोन Honor 90 और 90 Pro लॉन्च, जानें कीमत

इसके अलावा यूजर्स को इस सीरीज के दोनों डिवाइस में 12 GB रैम और 256 GB इनबिल्ट स्टोरेज , 16 GB रैम के साथ 512 GB इनबिल्ट स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है। ये नए फोन्स Android 13 बेस्ड MagicOS 7.1 के साथ आ रहे हैं। इन दोनों हैंडसेट में आपको ड्यूल सिम सपोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर को शामिल किया गया है। साथ ही इस डिवाइस में यूएसबी टाइप-सी ऑडियो, स्टीरियो स्पीकर्स, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11एएक्स, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और NFC जैसे फीचर्स को शामिल किया गया है।

Honor 90 की कीमत

Honor 90 के 12 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वेरियंट को 2499 युआन (करीब 29,200 रुपये) में पेश किया गया है। वहीं 16 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 2,799 युआन (करीब 32,700 रुपये) और 16GB रैम और 512 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 2,999 युआन (करीब 35,500 रुपये) तय किया गया है।

Honor 90 Pro की कीमत

Honor 90 Pro के 12 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वेरियंट को आप 3,299 युआन (करीब 38,500 रुपये) में खरीद सकते हैं। वहीं 16 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 3,599 युआन (करीब 42,000 रुपये) और 16 GB रैम और 512 GB स्टोरेज वेरियंट की 3,899 युआन (करीब 45,510 रुपये) रखा गया है।
आपको बता दें, इन दोनों स्मार्टफोन्स की चीन में 7 जून से बिक्री शुरू हो जाएगी। फिलहाल चीन में इन फोन के प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Honor has launched its two new smartphones Honor 90 and Honor 90 Pro. In which 200 megapixel camera and 5,000mah battery are available. In this latest handset, users are getting 256 GB and 512 GB inbuilt storage option with 2 GB RAM and 16 GB RAM. Honor has introduced this new series as an upgrade to the Honor 80 series.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X