Honor 90 की आज भारत में पहली सेल, इतने हजार तक की करें बचत, जानें ऑफर, कीमत और फीचर्स
Honor 90 First Sale: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Honor के हाल ही में लॉन्च हुए , Honor 90 5G की भारत में पहली सेल आज से शुरू हो रही है। कंपनी पहली सेल में अपने ग्राहकों को इस फोन पर 15 हजार तक की छूट दे रही है। अगर आप भी इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए यह सबसे सही मौका साबित हो सकता है। जिसके तहत इस फोन को काफी किफायती दाम में खरीदा जा सकता है। तो चलिए आपको इस फोन पर मिल रहे ऑफर डिटेल से लेकर इसकी कीमत और स्पेक्स तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
Honor 90 कीमत और ऑफर्स
Honor 90 के 8 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत कंपनी ने 37,999 रुपये तय किए हैं। वहीं इसके 12 GB रैम और 512 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है। लेकिन ग्राहक इसे लॉन्च ऑफर के तहत 10 हजार तक की छूट के साथ खरीद सकते हैं। जिसके बाद इसके 8 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये हो जाएगी। छूट के बाद इसके 12 GB रैम और 512 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये तक रह जाएगी। इसके साथ ही इसकी खरीद पर 2,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।। इसके अलावा अगर ग्राहक इस फोन की खरीदारी ICICI और SBI कार्ड के जरिए करता है तो इसपर 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी पा सकता है। एक्सचेंज ऑफर और बैंक ऑफर के साथ आप इस पर कुल 15 हजार तक की छूट का लाभ ले सकेंगे।

Honor 90 के स्पेसिफिकेशन्स
Honor 90 5G में 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है, जिसका रेजोल्यूशन 1.5K (2664 x 1200 pixels) है। जो 120Hz का रिफ्रेश रेट ऑफर करेगा। कंपनी ने अपने इस डिवाइस को क्वालकॉम 7 जेन 1 चिपसेट से लैस किया है। फोन एंड्रॉइड 13 बेस्ड MagicOS 7.1 पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। जो 200MP के मेन कैमरे , 13MP अल्ट्रावाइड सेंसर और 2MP डेप्थ सेंसर के साथ आ रहा है। इसके साथ ही 50MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए इस फोन में 5000mAh बैटरी दी है। जो 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।


Click it and Unblock the Notifications








