Home
Mobile

Honor 90 GT की लॉन्च डेट कंफर्म, 100W चार्जिंग, 50MP कैमरा के साथ इस दिन होगा लॉन्च, यहां जानिए

Honor Upcoming Smartphone: स्मार्टफोन मेकर कंपनी ऑनर जल्द ही अपना नया फ्लैगशिप फोन Honor 90 GT लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी हुई है। जिसे जल्द ही मार्केट में पेश किया जाएगा। कंपनी ने इसके लॉन्चिंग डेट का खुलासा करते हुए बताया कि, ऑनर के इस नए फोन को चीन में 21 दिसंबर शाम 7 बजे पेश किया जा रहा है। तो चलिए आपको ऑनर 90 जीटी के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Honor 90 GT की लॉन्च डेट कंफर्म, 100W चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च

Honor 90 GT के संभावित स्पेसिफिकेशन

आपको बता दें, इस आगामी फोन को लेकर पहले ही जानकारी सामने आ चुके हैं। दरअसल टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने वीबो पोस्ट पर ऑनर के इस फोन की डिटेल्स को हाल ही में शेयर किया था। जिसके अनुसार Honor 90 GT को कंपन 1.5K रेजॉल्यूशन और 3840Hz PWM डिमिंग के साथ OLED पैनल के साथ लॉन्च कर सकती है। इसमें प्रोसेसर क बात करें तो यह फोन Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट से लैस होगा। जिसमें रैम की बात की जाए तो 12GB रैम + 256GB स्टोरेज, 16GB रैम + 256GB स्टोरेज, 16GB रैम + 512GB स्टोरेज और 24GB रैम के साथ 1 GB स्टोरेज ऑप्शन दिए जा सकते हैं। Honor 90 GT को कंपनी गोल्ड, ब्लैक और ब्लू तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध करा सकती है।

फोटोग्राफी के लिए ऑनर के इस फोन में यूजर को OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट कैमरे की बात करें तो अभी तक इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि इस स्मार्टफोन को 100W चार्जिंग सपोर्ट के साथ लाए जाने की बात सामने आई है। ऑनर के इस फोन का सीधा मुकाबला चीनी बाजार में पहले से मौजूद iQOO Neo 9 , OnePlus Ace 3 और Redmi K70 से माना जा रहा है।

Honor 90 GT की डिजाइन

Honor 90 GT की कंपनी ने जो ऑफिशियल पोस्टर जारी किया है। उसमें इस फोन के फ्रंट की ओर एक फ्लैट OLED पंच होल डिस्प्ले और फ्लैट ऐज देखा जा सकता है। यह आगामी फोन साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा। पोस्टर में यह फोन ब्लू कलर के बैक पैनल, एक ब्लैक कलर के कैमरे आईलैंड के साथ दिखाई दे रहा है। जिसमें दो कैमरे, एक एलईडी फ्लैश और एक GT LOGO को देखा जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Honor 90 GT will have an OLED panel with 1.5K resolution. Along with this, it will have 50 megapixel main camera with OIS support and Snapdragon 8 Gen 2 chipset.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X