Home
Mobile

Honor 90 GT के फीचर्स की जानकारी आई सामने, गलती से रेंडर्स हुए लीक, यहां जानें सबकुछ

Honor 90 GT Feaures: स्मार्टफोन मेकर कंपनी ऑनर जल्द ही अपने नए GT सीरीज स्मार्टफोन को घरेलू बाजार चीन में लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी हुई है। इस आगामी फोन के आने से पहले ही इसके रेंडर इंटरनेट पर लीक हो चुके हैं। जिससे इस फोन के फीचर्स का खुलासा हुआ है। हम बात Honor 90 GT की कर रहे हैं। तो आईए आपको आगे इसके लीक रेंडर्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Honor 90 GT के फीचर्स की जानकारी आई सामने, गलती से रेंडर्स हुए लीक

दरअसल Honor 90 GT गलती से प्री-ऑर्डर के लिए ऑनलाइन लिस्ट हो गया था। जिसे कंपनी ने लिस्टिंग से हटा लिया है। हालांकि, तब तक इस आगामी स्मार्टफोन की फोटो और रेंडर लीक हो गए। इस अपकमिंग फोन में यूजर्स को एक फ्लैट फ्रेम डिजाइन मिलेगा। फोन में एक शाइनिंग फ्रेम होगा जो मैटल की जगह प्लास्टिक से बना लग रहा है। इसके साथ ही पीछे की ओर रेकटेंगुलर कैमरा आईलैंड में दो सेंसर और एक एलईडी फ्लैशलाइट दिया जाएगा।

प्रोसेसर की बात करें तो Honor 90 GT में Qualcomm Snapdragon 8 Plus Gen 1 चिपसेट दिए जाने की खबर है। इसके साथ ही इसमें 24GB तक रैम का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें OIS सपोर्ट के साथ प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। रेंडर में इस फोन को ब्लू कलर के साथ देखा गया है और इसके रियर हिस्से में दो रेसिंग स्ट्रिप्स दिखाई दे रहा है। हालांकि कंपनी इसे अन्य कलर ऑप्शन में भी ला सकती है। फिलहाल इस फोन को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

iQOO 12 आज भारत में देगा दस्तक

आईक्यू 12 स्मार्टफोन में 1.5K रेजॉलूशन ऑफर करने वाली 6.78 इंच फ्लैट OLED डिस्प्ले पैनल दी जा सकती है। इसके स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज़ और ब्राइटनेस 3000 निट्स तक होगी। हैंडसेट में ऑप्टिकल इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। चीनी वेरियंट में OriginOS 4 जबकि इंडियन वेरियंट में ऐंड्रॉयड 14 बेस्ड FunTouch OS 14 मिलेगा। यह हैंडसेट लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर से लैस होगा,जिसमें 16 जीबी तक रैम, 1TB तक स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। इस डिवाइस को चीन में 5000mAh बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लाया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Qualcomm Snapdragon 8 Plus Gen 1 chipset will be provided in Honor 90 GT. In which up to 24GB RAM will be supported. Apart from this, a main camera with OIS can be provided in it.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X