Home
Mobile

200MP अल्ट्रा कैमरा के साथ Honor 90 भारत में लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स

Honor 90 launched in india: लंबे समय के बाद स्मार्टफोन ब्राड Honor ने अपने Honor 90 स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लॉन्च कर वापसी कर लिया है। ऑनर ने कई साल बाद अपने स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया है। कंपनी ने Honor 90 को 200MP का अल्ट्रा क्लियर कैमरा से लैस किया है। जिसमें आपको तीन कलर ऑप्शन मिलेंगे। सबसे खास बात यह है कि, ऑनर का ये लेटेस्ट फोन AI Noise Reduction फीचर के साथ आ रहा है। तो चलिए आगे आपको इसकी भारत में कंपनी ने क्या कीमत तय किया है। इसके बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Honor 90 की भारत में कीमत

ऑनर 90 के 8 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वेरियंट को भारत में 27,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। वहीं इसके 12 GB रैम और 512 GB स्टोरेज वेरियंट के लिए आपको 29,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इसे Diamond Silver, Emeral Green और Classic Midnight Black तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है। इस फोन की पहली सेल 18 सितंबर दोपहर 12 बजे से शुरू कर दी जाएगी। कंपनी अपने इस लेटेस्ट फोन के साथ TWS भी फ्री दे रही है।

200MP अल्ट्रा कैमरा के साथ Honor 90 भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Honor 90 के फीचर्स

ऑनर 90 में 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5K रेजॉलूशन ऑफर करेगी। इस फोन 120 हर्ट्ज़ तक रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। जिसकी स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 1600 निट्स तक है। इसमें कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 1 प्रोससेर को शामिल किया है। जो 12 GB तक रैम और 512 GB तक इनबिल्ट स्टोरेज में उपलब्ध है। इस फोन में Honor Ram Turbo फीचर की मदद से इसके रैम को 7GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। यह फोन ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड Magic OS 7.1 के साथ आएगा।

फोटोग्राफी के लिए इसमें ऑनर इमेज इंजन सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिल रहा है। इसेक साथ ही 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस इसमें शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

इसे पावर देने के लिए इसमें 66W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ ही इस फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिल रहा है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, NFC और GPS जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं। अपने इस हैंडसेट को लेकर कंपनी ने दावा है कि, इससे 20 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम मिल जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
The 8 GB RAM and 256 GB storage variant of Honor 90 has been launched in India at a price of Rs 27,999. Whereas its 12 GB RAM and 512 GB storage variant is priced at Rs 29,999. The first sale of this phone will start on September 18 at 12 noon.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X