Honor 90 Lite Pro स्मार्टफोन 100MP कैमरा, 4500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत
Honor 90 Lite Pro : स्मार्टफोन ब्रांड कंपनी Honor ने अपना नया फोन Honor 90 Lite Pro को यूरोप में लॉन्च कर दिया है। यह फोन 100MP कैमरा और 4500mAh बैटरी से लैस है। इस लेटेस्ट फोन को कंपनी ने मीडियाटेक Dimensity 6020 प्रोसेसरर के साथ पेश किया है। आपको बता दें, ऑनर 90 लाइट कंपनी की 90 सीरीज का नया स्मार्टफोन है। यूरोप में लॉन्च होने के बाद इसके ग्लोबल मार्केट में जल्द लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। आइए आपको इस फोन के स्पेक्स से लेकर इसकी कीमत तक की जानकारी डिटेल में बताते हैं।
Honor 90 Lite Pro की कीमत
Honor 90 Lite Pro के कीमत की बात करें तो इस फोन के 8 GB रैम और 256 GB स्टोरेज की कीमत 249.99 यूरो यानि कि, लगभग 26,210 रुपये तय किए गए हैं। जिसे ब्रिटेन में Honor की साइट से टाइटेनियम सिल्वर, स्यान लेक और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है।

Honor 90 Lite के स्पेसिफिकेशन
Honor 90 Lite में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस LTPS LCD डिस्प्ले मिल रहा है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह फोन मीडियाटेक Dimensity 6020 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा Honor 90 Lite Pro में फोटोग्राफी के लिए तीन रियर कैमरों का सेटअप मिल रहा है। जिसका प्राइमरी कैमरा 100 मेगापिक्सल का, दूसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। इस फोन के कैमरे के साथ 10x डिजिटल जूम भी मिल रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 4500mAh की बैटरी दी है, जो 35W की चार्जिंग का सपोर्ट के साथ आ रही है। Honor 90 Lite Pro में डुअल सिम के जिसके साथ 8 GB रैम और 256 GB स्टोरेज दिया गया है। Honor 90 Lite Pro में कनेक्टिविटी के लिए यूजर्स को ब्लूटूथ 5.3, NFC, 5G, 4G, डुअल बैंड Wi-Fi, OTG, USB Type-C पोर्ट और GPS दिया गया है। इसके साथ ही 3.5mm का हेडफोन जैक भी मिल रहा है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








