Home
Mobile

लॉन्च से पहले ही Honor 90 की भारत में कीमत का खुलासा, यहां जानें

Honor 90 Price: स्मार्टफोन ब्रांड Honor बहुत ही जल्द भारत में वापसी करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। जिसके तहत कंपनी अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Honor 90 को भारतीय बाजार में पेश करने जा रही है। वहीं लॉन्च से पहले ही इस आनर के अपकमिंग स्मार्टफोन की कीमत को लेकर लीक सामने आई है। जिसमें इसे भारतीय बाजार में किस कीमत के साथ लाया जाएगा। इसका खुलासा हुआ है। तो चलिए आगे इस फोन की कीमत और खासियत के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

Honor 90 की भारत में कीमत

आपको बता दें, कंपनी ने भारत में वापसी करने के लिए PSAV Global के साथ पार्टनरशिप की है। जिसके बाद अब देश में ऑनर स्मार्टफोन्स को HonorTech वेंचर के तहत पेश किया जाएगा। इसी बीच The Mobile Indian की एक रिपोर्ट में इस फोन की कीमत को लेकर जानकारी सामने आई है। जिसके अनुसार ऑनर 90 भारतीय मार्केट में 35,000 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस फोन का मुकाबला Nothing Phone 2 , OnePlus 11R और iQOO Neo 7 Pro से माना जा रहा है।

Honor 90 के फीचर्स

Honor 90 में 6.78 इंच OLED डिस्प्ले मिल रही है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। इसमें कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 1 प्रोसेसर शामिल किया है। जो 16 GB तक रैम और 512 GB तक इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आ रहा है। फोटोग्राफी के लिए ऑनर 90 में 1/1.4-इंच सेंसर के साथ आने वाला 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी शामिल किया जा सकता है, जो 16-in-1 पिक्सल बाइनिंग को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर को भी कंपनी शामिल कर सकता है। सेल्फी के लिए इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।

लॉन्च से पहले ही Honor 90 की भारत में कीमत का खुलासा, यहां जानें

ऑनर अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी शामिल किया है, जो 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन को मिडनाइट ब्लैक, एमरेल्ड ग्रीन, डायमंड सिल्वर और पीकॉक ब्लू कलर ऑप्शन के साथ लाया जाएगा।

आपको बता दें कि Honor 90 स्मार्टफोन की एंट्री चीन में मई 2023 में ही हो चुकी है। जो क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले, स्लीक डिजाइन और 3840Hz Pulse Width Modulation Dimming टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया गया था। इस टेक्नोलॉजी से यूजर के आंखों पर स्क्रीन का प्रेशर कम पड़ेगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Honor 90 is being brought with 120 Hz refresh rate and Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 processor. In this, the user will get up to 16 GB of RAM and up to 512 GB of inbuilt storage.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X