Home
Mobile

7200mAh की बैटरी वाला HONOR GT Pro हुआ लॉन्च; 1TB स्टोरेज के साथ मिलेंगे कई शानदार फीचर्स

HONOR GT Pro Launch: जानी-मानी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी HONOR ने चीन में अपने नए गेमिंग स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है, जिसे HONOR GT Pro नाम दिया गया है। बता दें कि कंपनी ने पिछले साल HONOR GT स्मार्टफोन को पेश किया था और नया डिवाइस इस सीरीज का एक्सटेंशन है। इस गेम सेंट्रिक फोन में कई खास फीचर्स मिलते हैं।

इस डिवाइस में 4320Hz PWM डिमिंग, हार्डवेयर-लेवल सर्कुलर पोलराइज्ड लाइट आई प्रोटेक्शन के साथ 6.78 इंच 1.5K 144Hz LTPO OLED डिस्प्ले है, और इसने जर्मन राइन TÜV ग्लोबल आई प्रोटेक्शन 4.0 सर्टिफिकेशन पास कर लिया है। इसके अलावा फोन स्नैपड्रैगन 8 एलीट के साथ आता है, जिसकी क्लॉक स्पीड 4.47GHz तक है। इसमें 16GB तक LPDDR5X अल्ट्रा रैम और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज है। साथ ही इसमें HONOR C1+ सेल्फ-डेवलप्ड RF एन्हांसमेंट चिप है। आइए इस डिवाइस के बारे में जानते हैं।

7200mAh की बैटरी वाला HONOR GT Pro हुआ लॉन्च

क्यों खास है फोन

यह तीन-स्टेप रॉकेट कूलिंग आर्किटेक्चर के साथ आता है। इसके अलावा फोन में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक मुख्य, अल्ट्रा-वाइड और एक टेलीफोटो कैमरा और 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल है।

इसमें फ्लैगशिप के समान ही AI हॉकआई स्नैपशॉट, AI अल्ट्रा एचडी पोर्ट्रेट और AI सुपर टेलीफोटो जैसे फीचर्स हैं।

इस फोन में IP68 और IP69 रेटिंग के साथ मेटल फ्रेम भी दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इसमें 90W वायर्ड सुपरफास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ 7200mAh की कार्बन-सिलिकॉन बैटरी है।

HONOR GT Pro के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

  • 6.78-इंच FHD+ OLED स्क्रीन
  • 1264 x 2800 पिक्सल रेजॉल्यूशन
  • 120Hz LTPO (1-120Hz) रिफ्रेश रेट
  • 6000 निट्स तक HDR पीक ब्राइटनेस
  • 1600 निट्स ग्लोबल पीक ब्राइटनेस
  • 4320Hz हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग

प्रोसेसर

  • ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 एलीट लीडिंग एडिशन प्रोसेसर
  • एड्रेनो 830 GPU
  • 12GB / 16GB LPDDR5X अल्ट्रा रैम
  • 256GB / 512GB / 1TB UFS 4.1 स्टोरेज
  • डुअल सिम
  • एंड्रॉइड 15 बेस्ड मैजिक UI 9.0

कैमरा

  • 50MP वाइड मेन कैमरा 1.56 इंच सेंसर
  • OIS + 50MP 122° अल्ट्रा वाइड कैमरा
  • 2.5 सेमी मैक्रो + 200MP टेलीफोटो कैमरा
  • 3x ऑप्टिकल जूम
  • 50x डिजिटल जूम और OIS
  • 4K वीडियो
  • 50MP फ्रंट कैमरा

बैटरी

  • 90W वायर्ड सुपरचार्ज फास्ट चार्जिंग
  • 7200mAh की बैटरी

अन्य फीचर्स

  • IP68 + IP69 डस्ट और वॉटर रजिस्टेंस
  • अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर
  • इन्फ्रारेड सेंसर
  • डुअल स्टीरियो स्पीकर
  • USB टाइप-C

HONOR GT Pro की कीमत

HONOR GT Pro को तीन कलर ऑप्शन- आइस क्रिस्टल व्हाइट, फैंटम ब्लैक और बर्निंग स्पीड गोल्ड में पेश किया गया है। कीमत की बात करें तो इसके 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 3699 युआन यानी लगभग 43,250 रुपये है।
वहीं इसके 12GB+512GB की कीमत 3999 युआन यानी 46,755 रुपये, 16GB+512GB मॉडल की कीमत 4299 युआन यानी 50,265 रुपये और 16GB+1TB मॉडल की कीमत 4799 युआन यानी लगभग 56,110 रुपये होगी।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X