Home
Mobile

160MP कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Honor 80 Pro स्मार्टफोन, इन दमदार फीचर से है लैस

160MP कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Honor 80 Pro स्मार्टफोन

हॉनर 80 प्रो स्ट्रेट स्क्रीन एडिशन लॉन्च कर दिया गया है। फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन रेगुलर प्रो मॉडल जैसे ही हैं। यह हैंडसेट ऐंड्रॉयड 12 बेस्ड Magic OS 7.0 स्किन पर चलता है। कंपनी ने फोन को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया है। इसमें स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 एसओसी प्रोसेसर है, जिसे 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। फोन चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

इसमें 120Hz की रिफ्रेश रेट और 1,080×2,400 पिक्सेल रिज़ॉल्यूशन के साथ 6.67 इंच का OLED डिस्प्ले है। डिस्प्ले 1,000 यूनिट पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। यह ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर द्वारा संचालित है, जिसे एड्रेनो 730 जीपीयू और 12 जीबी रैम के साथ लॉन्च किया गया है।

Honor 80 Pro फोन की कीमत

कंपनी ने Honor 80 Pro स्ट्रेट स्क्रीन एडिशन को 3599 युआन (करीब 43,300 रुपये) में लॉन्च किया है। इसे ब्राइट ब्लैक, इंक जेड ग्रीन और मॉर्निंग ग्लो कलर में खरीदा जा सकता है। फिलहाल कंपनी ने अभी इसके ग्लोबल लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

Honor 80 Pro की स्पेसिफिकेशन्स

Honor 80 Pro स्ट्रेट स्क्रीन एडिशन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 160MP का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा सेंसर और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन में 32MP AI कैमरा सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो हैंडसेट 5जी, ब्लूटूथ वी5.2, वाई-फाई 802.एनएफसी, यूएसबी ओटीजी, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स से लैस है।

Honor 80 Pro के फीचर

डिवाइस के सेंसर में जायरोस्कोप, कंपास, एंबियंट लाइट और ग्रेविटी सेंसर शामिल हैं। सुरक्षा के लिए, डिवाइस में बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के लिए एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके अलावा नया वेरिएंट फेस अनलॉक फीचर को भी सपोर्ट करता है। Honor के इस स्मार्टफोन में 66W सुपरफास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,800mAh की बैटरी दी गई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Honor 80 Pro Straight Screen Edition is priced at CNY 3,599 (roughly Rs. 43,300) for the sole 12GB RAM with 256GB ROM variant.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X